Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बाबाधाम में पूजा के नाम पर 4 करोड़ से ज्यादा की ठगी.. जानें कैसे
    क्राइम

    बाबाधाम में पूजा के नाम पर 4 करोड़ से ज्यादा की ठगी.. जानें कैसे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठगी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार यह ठगी बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस नामक फर्जी वेबसाइट बनाकर देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं से कि जा रही थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने वेबसाइट संचालक से पूछताछ की है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब इस वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कराकर यात्री बाबा मंदिर पहुंचे. हैदराबाद से 5 यात्री बाबा मंदिर आये और ऑनलाइन साइट पर दिये गये मोबाइल नंबर से संपर्क किया. संपर्क नहीं होने पर ये सभी यात्री मंदिर कंट्रोल रूम गये और बुकिंग के बारे में जानकारी दी. यात्रियों की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गये.

    ठगी

    शिकायत के बाद जब रिजस्टर्ड नंबर से कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों ने वेबसाइट संचालक को फोन लगाया, तो उनसे संपर्क हो गया. उसे मंदिर कंट्रोल रूम बुलाया गया. वेबसाइट का संचालक जसीडीह के अमरपुर मुहल्ले का रहने वाला है. उसने सारी बातों की जानकारी मंदिर प्रभारी को दी. सारी जानकारी लेने के बाद उस व्यक्ति को दोबारा बुलाये जाने की बात कहकर भेज दिया गया. इस संबंध में मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है. प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. मामले की जांच भी की जा रही है. इधर, मामला उजागर होने के बाद वेबसाइट को मेंटेनेंस मोड में डाल दिया गया है.

    हैदराबाद के श्रद्धालुओं ने दस्तावेजों के साथ की शिकायत

    साइट के रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक 9,117 लोगों ने निबंधन कराया है. प्रति व्यक्ति 5,100 रुपये की दर से यात्रियों से ऑनलाइन पैसा लिया जाता है. हैदाराबाद से आये यात्रियों ने मंदिर प्रशासन को वेबसाइट से संबंधित सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं और लिखित शिकायत भी की है. इस वेबसाइट का नाम बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस (Babadham Online Puja Services) रखा गया है. लोग इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन करते हैं और फीस भी ऑनलाइन ही जमा कराते हैं. इस तरह इस व्यक्ति ने अब तक साढ़े चार करोड़ रुपये बाबाधाम में पूजा-दर्शन के नाम से कमा लिये हैं.

    Also Read: बेकाबू ऑटो पेड़ से टकराया, तीन घायल

    Also Read: ‘उम्मीद है हम सब आज रात सुरक्षित रहें’, लॉस एंजेलिस की आग पर Priyanka Chopra का आया पोस्ट

    Also Read: रांची समेत झारखंड में सर्दी का सितम, जानें कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    Also Read: तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़, जिसने ली 6 श्रद्धालुओं की जान

    Also Read: अपराध रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP

    Also Read: MSME इकाईयों की हालत पर समीक्षा कर गये प्रमंडलीय आयुक्त

    Also Read: खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें

    Baba Baidyanath Temple Babadhama Online Puja Services cybercrime Deoghar devotees fake website fraud fraud case Hyderabad tourists Online Booking online worship police investigation temple control room ऑनलाइन पूजा ऑनलाइन बुकिंग ठगी ठगी का मामला देवघर पुलिस जांच फर्जी वेबसाइट बाबा बैद्यनाथ मंदिर बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस मंदिर कंट्रोल रूम श्रद्धालु साइबर क्राइम हैदराबाद यात्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअखिलेश यादव के चाचा, राजपाल सिंह यादव का निधन
    Next Article मां का संस्कार कर लौट रहे बेटे की मौ’त, चार घायल

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.