Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
    झारखंड

    चतरा : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा। ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आमजनों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु हंटरगंज प्रखंड के खूंटी केवाल खुर्द पंचायत मुख्यालय में विभिन्न विभागों के कैंप लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, मुरली मनोहर प्रसाद समेत निदेशक डीआरडीए, अरुण कुमार एक्का, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाकिारी, समेत विभिन्न विभागों के सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।

    विभागों के स्टॉल पर सुनी गई शिकायतें एवं दी गयी जानकारी: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाये गये। इनमें पेंशन, कृषि, खाद्य आपूर्ति, आवास योजना, मनरेगा, भू-राजस्व, बाल विकास परियोजना, एसबीएम, जेएसएलपीएस, कौशल विकास केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जिला गव्य विकास विभाग, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विद्युत, स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचे। किसी ने पेंशन से संबंधित आवेदन दिया तो किसी ने कौशल विकास केंद्र पर चलने वाले कोर्स के बारे में जानकारी लिया। सभी का समाधान किया गया। कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज जमा करने की सलाह दी गई।

    मामलों के निष्पादन पर खुश थे आमजन

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कार्यक्रम हंटरगंज प्रखंड के खूंटी केवाल खुर्द पंचायत के सुदुरवर्ती गांवों के ग्रामीण पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं अन्य मामले आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण निष्पादन नहीं किया जा सका। संबंधित पदाधिकारियों ने आमजनों से आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील किया।

    ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने कही महत्वपूर्ण बातें

    उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें सभी तरह के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में लंबित समस्याओं का भी समाधान होगा। ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मामलों के निष्पादन के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

    ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ताकि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आमजनों को जिला कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाना है। इसमें मानदेय लंबित होने के मामले, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन, विद्युत, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया गया।

    कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि लोग ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। साथ हीं जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से एलइडी वाहन के माध्यम से सरकार की योजनाएं और सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गयी।

    कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

    ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निदेशक, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता पेयजल/विद्युत/ग्रामीण विकास, जिला योजना पदाधिकारी, डिपीएम जे०एस०एल०पी०एस, परियोजना पदाधिकरी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया, जनसेवक सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों को मिले : उपायुक्त
    Next Article सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह एनर्जी एंड इनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.