Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह एनर्जी एंड इनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित
    झारखंड

    सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह एनर्जी एंड इनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। द एनर्जी एंड इनवायरमेंट फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय 10वां वर्ल्ड पेट्रो कोल कांग्रेस एंड वर्ल्डय फ्यूचर फ्यूल समिट में सेंट्रल कोल्फील्डस लिमिटिड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह को एनर्जी एंड इनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सीएमडी गोपाल सिंह के नेतृत्वं में पर्यावरण एवं प्राकृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम उर्जा एवं कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, एवं नीति आयोग के सहयोग से प्रति वर्ष द एनर्जी एंड इनवायरमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है।
    यह अवार्ड माननीय केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह को प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमेरिका, आस्ट्रेअलिया, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन एवं अन्यक देशों के प्रतिनिधिगण सहित अन्यन संस्थासनों के अतिथिगण उपस्थित थे।
    अवसर विशेष पर सीएमडी गोपाल सिंह ने अभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह अवार्ड हमें और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कोयला एवं खान मंत्रालय एवं कोल इंडिया का सहयोग निरंतर मिलता रहा है जिसके कारण कंपनी डबल डिजिट ग्रोथ हासिल कर रहा है।
    श्री सिंह के नेतृत्व में सीसीएल न सिर्फ कोयला उत्पादन, उत्पादकता, प्रेषण में नई उंचाइयों को छू रहा है बल्कि पर्यावरण के क्षेत्र में भी सतत कार्य कर रहा है। ज्ञातव्य हो कि एक जिम्मेदार सार्वजनिक उपक्रम की भूमिका निभाते हुए सीसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण की दिशा मे ठोस कदम उठाये गये हैं। वित्तीर वर्ष 2018-19 में अब तक 45 हेक्टेयर भूमि पर 01 लाख 12 हजार 5 100 पौधे लगाकर सघन वनीकरण किया जा चुका है। सीसीएल का अगले पांच वर्षो में लगभग 300 हेक्टेंयर से भी ज्यादा भूमि पर 80 लाख  से अधिक पौधे लगाकर सघन वनीकरण करने की योजना है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
    Next Article मनी लांड्रिंग मामला : सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पूर्व निजी सचिव मनोज कुमार ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    Latest Posts

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.