Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
    झारखंड

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक चेसिस चालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल चालक कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि स्थानीय दबंगों ने पहले जबरन ट्रक से माल उतरवाया और विरोध करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की। हमले में कमलेश का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के समय कमलेश यादव ट्रक लेकर सुनसुनिया गेट पहुंचा था। वहां मौजूद स्थानीय युवक सांड, शुभम और महेश ने माल उतारने की ज़िद की। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उस पर हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह हमलावरों से छुड़ाया।

    घायल कमलेश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसने बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमलेश ने बताया कि इन तीनों से उसका पहले भी विवाद हो चुका है और वे आए दिन दबंगई करते हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसुनिया गेट इलाके में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं और कुछ असामाजिक तत्व दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

    Also read:सांप के डसने से सोते वक्त भाई-बहन की दर्दनाक मौ’त, सांसद ने दी आर्थिक मदद…

    Also read:अब निजी उपभोक्ताओं को भी मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली, राज्य सरकार ने किया ऐलान

    Also read:उद्घाटन से पहले ही हेल्थ सेंटर में मिली दरारें, कांग्रेस ने ठेकेदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    Also read:खूंटी : नई चेसिस ने फोर्स क्रूजर गाड़ी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

    Barmamains police station Crime Incident Jamshedpur violence law and order situation local thugs police complaint filed strict action demanded. Sunsunia Gate area truck driver assault
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान
    Next Article नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.