Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 2:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»परिवर्तन नौजवान के हाथ में है, स्वामी जी के बताएं मार्गो पर चले, निश्चित मिलेगी सफलता : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    परिवर्तन नौजवान के हाथ में है, स्वामी जी के बताएं मार्गो पर चले, निश्चित मिलेगी सफलता : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची. युवा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पूरे शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बड़ा तालाब के बीचों-बीच लगे स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्वामी जी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद किसी परिचय के मोहताज नहीं है। सवा सौ साल पहले ऐसा व्यक्ति इस सृष्टि में जन्म लिया जिन्होंने अपनी सोच, विचार और अद्भुत कार्य क्षमता से पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई। दुनिया को एक नई दिशा दी । नौजवानों को ऊर्जा से भर दिया। नकारात्मकता को लोगों के अंदर से दूर कर दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विचार सिर्फ आम लोगों के लिए नहीं, हमारे जैसे जिम्मेदार लोगों पर भी लागू होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया पर अपने कर्मों की छाप इस तरह छोड़ी कि उसकी मिसाल आज भी लोग देते हैं और सदियों तक देते रहेंगे। स्वामी जी ने झारखंड के नाम को भी अंकित करते हुए कई उदाहरण दिए हैं। इसलिए उन्हें लोग आध्यात्मिक गुरु के रूप में भी जानते हैं। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि नौजवानों के हाथों में परिवर्तन की ताकत होती है। समाज और देश को बदलने की क्षमता होती है। इसलिए स्वामी जी के बताएं मार्गो पर चलकर नौजवान एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। हमें इतिहास के पन्नों से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है , निश्चित ही हर कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त होगी।

    इससे पूर्व कांग्रेस कोटे से मंत्री बने रामेश्वर उरांव ने भी स्वामी जी को दुनिया में बड़े बदलाव का पुरोहित बताते हुए कहा कि जब देश दुनिया भेदभाव में फंसा था, तब स्वामी जी ने अमेरिका के शिकागो में अपने भाषण के पहले शब्द भाइयों और बहनों से शुरू करते हुए पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरो दिया था। उन्होंने बता दिया कि भारत ही दुनिया का सिरमौर है, जहां पूरी दुनिया को परिवार माना जाता है।

    मुख्यमंत्री ने बड़ा तालाब का अवलोकन करने के बाद वहां की दुर्दशा देख अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि बड़ा तालाब अपने आप में ऐतिहासिक स्थल है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करते हुए आध्यात्मिक स्थल भी बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सही प्लानिंग की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को तालाब के अंदर फैले जलकुंभी निकालने , पूरी संरचना को व्यवस्थित करने, पौधारोपण करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल को आम लोगों के लिए हमेशा के लिए खोलने का भी निर्देश दिया। वहां घूमने आने वाले लोगों के लिए शौचालय , प्याऊ सहित सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटीपीसी के पांच उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article आतंक के लिए इस्तेमाल हुआ कश्मीर में इंटरनेट, सोशल मीडिया: रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, ली शपथ

    May 12, 2026
    कोर्ट की खबरें

    गुमला की लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, 2018 से तैनात एसपी-आईओ को बुलाया

    May 12, 2026
    झारखंड

    सरायकेला में अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    May 12, 2026
    Latest Posts

    लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, ली शपथ

    May 12, 2026

    गुमला की लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, 2018 से तैनात एसपी-आईओ को बुलाया

    May 12, 2026

    सरायकेला में अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    May 12, 2026

    रांची में सनसनी : नाले में मिला श’व का अवशेष, लापता अदिति से जुड़ रही आशंका

    May 12, 2026

    3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.