Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»3,84,400 किलोमीटर की दूरी को तय करेगा Chandrayaan-3, भारत पर पूरी दुनिया की निगाहें, जानिए ISRO ने सबसे पहले कब किया था लॉन्च
    देश

    3,84,400 किलोमीटर की दूरी को तय करेगा Chandrayaan-3, भारत पर पूरी दुनिया की निगाहें, जानिए ISRO ने सबसे पहले कब किया था लॉन्च

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीहरिकोटा : अब से कुछ ही घंटों में Chandrayaan-3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद धरती से चांद तक पहुंचने के लिए चंद्रयान को 3,84,400 किलोमीटर की दूरी को तय करना होगा। अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो चंद्रयान-3, 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। हालांकि वहां सूर्योदय की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव भी हो सकता है।

    भारत के चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की निगाहें

    भारतीय वैज्ञानिकों के इस मिशन पर पूरी दुनिया की नज़रें लगी हुई हैं। चांद की सतह पर उतरने की भारतीय वैज्ञानिकों की ये दूसरी कोशिश है। अगर भारत चांद की सतह पर उतरने में कामयाब हो जाता है तो वो दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश हो जाएगा जो ये कामयाबी हासिल करेगा। चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश भी बन जाएगा। ये वही इलाका है जहां चंद्रयान टू का लैंडर विक्रम चांद की सतह से कुछ ही दूरी पर क्रैश हो गया था। लिहाजा आज पूरी दुनिया की निगाहें इसलिए भी हमारे ऊपर टिकी हैं।

    2008 में लॉन्च हुआ था पहला चंद्र मिशन

    2008 में इसरो ने भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, तब इसने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी। हालांकि 2019 में चंद्रयान-2 मिशन सफल नहीं हो पाया था। चंद्रयान-3 उसी का फॉलोअप है।

    कोरोना के चलते चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में हुई देरी

    पहले चंद्रयान-3 मिशन को साल 2021 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना के चलते इसको लॉन्च करने में देर हो गई। चंद्रयान-3,चंद्रयान-2 का फॉलोअप है, जो 2019 में लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-2 में लैंडर क्रैश हो गया था और अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को इसका मलबा मिला था।

    चंद्रयान-3 का कितना है बजट?

    चंद्रयान-3 का कुल खर्च 600 करोड़ रुपए ज्यादा आया है। इससे पहले चंद्रयान-2 के लिए 900 करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित किया गया था। हालांकि अगर इसकी तुलना चीन और अमेरिका के मून मिशन से की जाए तो ये काफी कम है।

    क्रैश लैंडिंग को लेकर भी है तैयार है चंद्रयान-3

    इस बार ISRO के वैज्ञानिकों ने पिछली क्रैश लैंडिंग से सबक लेते हुए इसमें कई बदलाव किये हैं। लैंडर में कई तरह से नए सेंसर लगे हैं। इसका वज़न भी करीब ढाई सौ किलो है। लैंडर के पैर पहले से कहीं ज्यादा मज़बूत हैं। इसलिये उम्मीद की जा रही है कि भारत चांद की सतह पर तिरंगा फहराने में कामयाब ज़रूर होगा।

    चंद्रयान-3 को चांद तक लेकर जाएगा बाहुबली रॉकेट

    चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च व्हीकल मार्क-3 तैयार है। लांच होने के महज 17 मिनट के अंदर ही चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगा, जहां से ये पृथ्वी के चक्कर लगाते हुए चंद्रमा के लिए रवाना हो जाएगा। वहीं से इसकी परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके बाद सबसे बड़ा इम्तिहान होगा 24 अगस्त की रात को जब ये चंद्रमा पर लैंड करेगा।

    400 km 84 Chandrayaan Chandrayaan-3 Chandrayaan-3 launch distance of 3 ISRO moon soft landing Sriharikota whole world
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleChandrayaan-3 : लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, जानिए कैसा होगा चंद्रयान-3 का सफर
    Next Article रांची : धुर्वा में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.