Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चमकी बुखार का कहर जारी, अब तक 28 मामले आए सामने
    ट्रेंडिंग

    चमकी बुखार का कहर जारी, अब तक 28 मामले आए सामने

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चमकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मौसम में बदलाव के साथ ही एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES), जिसे आम भाषा में “चमकी बुखार” कहा जाता है, का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को दो और बच्चों में AES की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कुल 28 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 23 केस केवल मुजफ्फरपुर जिले से हैं। शेष मरीजों में एक-एक बच्चा गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों से हैं।

    बच्चों का इलाज जारी

    शिवहर जिले की तीन वर्षीय विभा कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे SKMCH रेफर किया गया, जहां AES की पुष्टि के बाद उसका इलाज पीकू वार्ड में किया गया। वहीं, सीतामढ़ी की तीन वर्षीय संजना कुमारी को बुखार के चलते भर्ती कराया गया था। दोनों बच्चियों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

    सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को आए दोनों नए केस अब ठीक हैं। विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। अस्पतालों में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और सदर अस्पताल में 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां किसी भी समस्या के लिए संपर्क किया जा सकता है।

    डॉक्टरों की अपील : बरतें सावधानी

    डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को सिर्फ उबला हुआ पानी ही पिलाएं। डायरिया की स्थिति में ओआरएस का घोल दें और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। घर में साफ-सफाई रखें और मच्छरों से बचाव के उपाय करें। इसके अलावा पीलिया, जुकाम और खांसी के भी कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।

    Also Read : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दो की मौ’त, चार की हालत नाजुक

    Acute Encephalitis Syndrome AES AES cases 2025 AES मामले 2025 Bihar Bihar health crisis Chamki fever child health issues children's disease gopalganj Health department monsoon illnesses muzaffarpur seasonal diseases Sheohar Sitamarhi summer fever viral infection एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम गर्मी में बुखार गोपालगंज चमकी बुखार बच्चों की बीमारी बच्चों की स्वास्थ्य समस्याएँ बिहार बिहार हेल्थ क्राइसिस मानसून बीमारियाँ मुजफ्फरपुर मौसम और बीमारी वायरल संक्रमण शिवहर सीतामढ़ी स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की राशि लाभुकों को कर दी ट्रांसफर
    Next Article पलामू में भयंकर सड़क हादसा, बाप-बेटी की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.