Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वित्त मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार से जीएसटी से होनेवाले नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। शनिवार को जमशेदपुर के परिषदन भवन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्‍होंने जीएसटी के मौजूदा ढांचे को झारखंड के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की ओर से हाल ही में लिए गए फैसलों का स्वागत है, लेकिन इसका लाभ झारखंड के गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। राज्य को मौजूदा जीएसटी व्यवस्था से हर साल करीब 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार को विशेष राहत पैकेज देना चाहिए।

    वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्टील और कोयले का भारी उत्पादन होता है, लेकिन इसकी खपत अन्य राज्यों में होती है। इससे उन राज्यों को फायदा मिलता है, जबकि झारखंड को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने इस व्यवस्था को असंतुलित बताते हुए इसमें सुधार की मांग की।

    राधा कृष्ण किशोर ने दूध, पनीर और पराठा पर जीएसटी समाप्त किए जाने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि झारखंड के गरीब तो मड़ुआ और मकई पर अपना जीवन यापन करते हैं, जिन पर कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने दोहराया कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील किया कि जीएसटी परिषद के ताजा फैसले से राज्य को होने वाले लगभग 2000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा हो।

    Also Read : रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    Centre should compensate the loss due to GST: Finance Minister जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी
    Next Article जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.