Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अहमदाबाद AI हादसा में केंद्र और DGCA से जवाब तलब, SC ने पायलट के पिता से कहा- बेटा दोषी नहीं
    देश

    अहमदाबाद AI हादसा में केंद्र और DGCA से जवाब तलब, SC ने पायलट के पिता से कहा- बेटा दोषी नहीं

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2025Updated:November 7, 2025No Comments2 Mins Read33
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एअर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से जवाब मांगा है। यह कार्रवाई उस याचिका पर की गई है, जो हादसे में मारे गए पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल ने दायर की थी।

    सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। अदालत ने 91 वर्षीय पिता से कहा, “आपको खुद पर बोझ नहीं लेना चाहिए। यह एक दुर्घटना थी, और आपके बेटे को दोषी नहीं ठहराया गया है।”

    पायलट के पिता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने दलील दी कि एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में पायलट पर आरोप लगाने की कोशिश की गई थी। इस पर अदालत ने कहा कि वह रिपोर्ट भारत को बदनाम करने वाली थी।

    अदालत ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उसमें कहीं भी पायलट को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। कोर्ट ने साफ कहा कि AAIB का काम किसी को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के उपाय सुझाना है। अदालत ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वह यह स्पष्ट आदेश देगी कि पायलट को दोषी नहीं माना जा सकता। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

    क्या है मामला?

    पायलट के पिता और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हादसे की जांच किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र रूप से कराने की मांग की थी। उनका कहना है कि अधूरी या पक्षपाती जांच न केवल हादसे के असली कारण छिपा सकती है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकती है।

    हादसा कैसे हुआ था?

    12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में 241 लोग सवार थे — जिनमें से 261 लोगों (विमान में सवार और जमीन पर मौजूद) की मौत हुई थी। हादसे में पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट कैप्टन क्लाइव कुंदर की भी जान चली गई थी।

    Also Read : “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर पाकुड़ रेलवे मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित

    Air India crash: SC seeks response from Centre and DGCA Centre and DGCA asked to respond to Ahmedabad AI crash; SC tells pilot's father - son is not guilty SC ने पायलट के पिता से कहा- बेटा दोषी नहीं Supreme Court says pilot not blamed for accident अहमदाबाद AI हादसा में केंद्र और DGCA से जवाब तलब एअर इंडिया हादसा : SC ने केंद्र और DGCA से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने कहा – पायलट को हादसे का दोषी नहीं ठहराया गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर पाकुड़ रेलवे मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम
    Next Article CM हेमंत सोरेन से प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने की भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.