Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी
    झारखंड

    आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2025Updated:April 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha) : पहलगाम में हाल ही में हुए कायराना आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन केंद्र सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता बेहद शर्मनाक है। इस भयावह घटना के विरोध में जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा चौक पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी उपस्थित शामिल हुए।

    पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा: देश के गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जो व्यक्ति बड़े-बड़े भाषणों में कश्मीर को स्वर्ग बनाने की बात करता है, वो आज अपने ही वादों से भाग रहा है। कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी। अगर इस्तीफा नहीं दिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। मैं देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों और मंचों से अपील करता हूँ कि वे एकजुट होकर इस कायराना आतंकी हमले का पुरजोर विरोध करें। यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का है। हमें मिलकर यह तय करना होगा कि इस तरह की नापाक हरकतों का मुँहतोड़ जवाब कैसे दिया जाए।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट संदेश है: देश की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और असफल नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हम शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। यह केवल कैंडल मार्च नहीं, यह देश की सुरक्षा के लिए एक चेतावनी है, अब और चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए! कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, मुक्ता मंडल, अशोक नायक, इरशाद उल हक अर्शी, विनोद क्षत्री, तनवीर आलम, बुलू चक्रवर्ती, मुश्ताक अंसारी, अमरनाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Also read: रक्तदान जीवनदान है, समय-समय पर रक्तदान करते रहें : एसपी एहतेशाम वकारिब

    आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्तदान जीवनदान है, समय-समय पर दान करते रहें खू’न : एसपी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.