Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»सीसीएल कर्मी ने घर में फंदे से झूल कर की आत्मह’त्या, कई दिनों से था गायब
    क्राइम

    सीसीएल कर्मी ने घर में फंदे से झूल कर की आत्मह’त्या, कई दिनों से था गायब

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला के बेरमो कोयलांचल स्थित सीसीएल के कथारा प्रक्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना में कार्यरत 53 वर्षीय रतिराम मांझी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना के टीसी कॉलोनी क्वार्टर नंबर 78 की है. जानकारी के अनुसार वह गोविंदपुर परियोजना में मजदूर के पद पर कार्यरत था. पड़ोसी चैता मांझी ने बताया कि रतिराम मांझी सोमवार से ही घर से बाहर नहीं निकला था और उसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल रही थी. घर के अंदर बंद खिड़की से झांकने पर दिखाई दिया कि घर के पहले कमरे में ही फंदे से झूल रहा था. जिसकी जानकारी तत्काल बोकारो थर्मल थाना इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को दी गई. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई. जांच के क्रम में अवर निरीक्षक दीपक पासवान और मनोज कुमार सिंह ने दरवाजा किसी तरह खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया. शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक अपने आवास में अकेला ही रहता था. वह रामगढ़ जिला के केदला स्थित घाटो का रहने वाला था. घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि दीपक रजक,  वार्ड सदस्य तालेसरी देवी, आजाद समाज पार्टी के मंजूर आलम, चंद्रिका रजक शाहिद काफी संख्या में लोग जमा हो गए. अवर निरीक्षक मनोज सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दिया गया है. उनके पहुंचने पर शव को सौंप दिया जाएगा.

    आत्महत्या घर जांच पुलिस मजदूर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ने तलहा खान की पत्नी अमरीन खान को भी भेजा समन
    Next Article चारपाई के सहारे उफनती नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, देखें कहां का है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.