Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में हुए शराब घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने सरकार और एसीबी (ACB) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि अब तक की कार्रवाई केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने और बड़े षड्यंत्रकारियों को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जिस तेजी से एक बड़े अधिकारी को बुलाकर तत्काल गिरफ्तार किया गया था, वही तत्परता बाद में गायब हो गई। तीन महीने बीत जाने के बावजूद सरकार चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई, जिसकी वजह से जेल में बंद आरोपी एक-एक कर जमानत पा रहे हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि एसीबी ने गिरफ्तार अधिकारियों और पदाधिकारियों से पूछताछ तो की, लेकिन उनके बयान की रिकॉर्डिंग नहीं रखी गई। इससे जांच अधिकारी मनमर्जी से बयान दर्ज कर सकते हैं और मनचाहे लोगों को बचा या फंसा सकते हैं।बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि यह पूरा मामला झारखंड और छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक फैले शराब माफिया और सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ अधिकारियों ने बड़ी डील करके जानबूझकर चार्जशीट दाखिल नहीं होने दी ताकि आरोपी जमानत का लाभ ले सकें।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी और सहमति से हो रहा है? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी आंच देर-सबेर सरकार तक भी पहुंचेगी। मरांडी ने दोहराया कि इस मामले में राज्य की एजेंसियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए पूरे घोटाले की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए ताकि वास्तविक दोषियों और साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जा सके।

    Also Read : दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    "CBI should investigate the liquor scam" "CBI से हो शराब घोटाले की जांच" Babulal Marandi wrote a letter to CM Hemant demanding बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें
    Next Article रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.