Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय
    झारखंड

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनोद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार को झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्य निर्माता दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा का पूरक मॉनसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 22 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि 26 अगस्त को किसानों की समस्याओं और अतिवृष्टि पर विशेष चर्चा होगी। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस सत्र को ऐतिहासिक बनाते हुए शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन से पारित कराए।

    विनोद पांडेय ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के लिए समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने आदिवासियों को जागरूक करने, नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाने, और झारखंड को अलग राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

    उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव पारित होना न केवल झारखंड के लिए गर्व की बात होगी, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को भी सम्मानित करेगा। उन्होंने भाजपा के सांसदों और विधायकों से भी अपील की कि वे इस दिशा में पहल करें क्योंकि दिशोम गुरु शिबू सोरेन सभी दलों और समाज के लिए सम्मानित नेता रहे हैं।

    झामुमो महासचिव ने सत्ताधारी दल से अपील की कि यह प्रस्ताव विधानसभा में प्राथमिकता के साथ लाया जाए और पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।

    Also Read : JMM का बड़ा ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा I.N.D.I.A उम्मीदवार का समर्थन

    Adiwasi Andolan Bharat Ratna demand Bharat Ratna Proposal BJP Jharkhand Dishom Guruji Indian politics Jharkhand Assembly Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Statehood jmm news monsoon session 2025 Political News India ranchi news Shibu soren Shibu Soren Bharat Ratna Shibu Soren Legacy Tribal Leader India Vinod Kumar Pandey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM का बड़ा ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा I.N.D.I.A उम्मीदवार का समर्थन
    Next Article एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.