Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 5:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी की पार्टी राजद के नेताओं पर सीबीआई का छापा
    बिहार

    बिहार : फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी की पार्टी राजद के नेताओं पर सीबीआई का छापा

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: सीबीआई ने बुधवार को कथित जमीन-रेलवे नौकरियों के मामले में बिहार में छापेमारी की. ये छापेमारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद अशफाक करीम, फ़ैयाज़ अहमद और MLC सुनील सिंह के घर आज सुबह से की जा रही है. इस छापेमारी पर राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सिंह का बयान भी आया है. जिसमें उन्होंने कहा, “यह जानबूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे.” बता दें कि सुनील सिंह के घर सुबह 7.30 बजे से CBI की टीम मौजूद है. इस मामले में करीब 24 लोकेशंस पर सीबीआई की रेड हो रही है. इसमें दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, कटिहार, मधुबनी शामिल है. गुरुग्राम में अर्बन क्यूब 71 मॉल है, ये तेजस्वी यादव और उनके करीबियों का बताया जा रहा है, यहां भी रेड हो रही है.

    राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कल रात को ही ट्वीट किया था कि सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियां छापेमारी की तैयारी कर रही हैं क्योंकि बीजेपी बिहार में सत्ता गंवाने को लेकर ”उग्र” है. शक्ति सिंह यादव ने ट्वीट कर कहा था, बौखलाई हुई भाजपा के सहयोगी CBI, ED, IT बिहार में अतिशीघ्र ही रेड की तैयारी कर रहे है. पटना में जमावड़ा शुरू हो चुका है. कल का दिन महत्वपूर्ण है.

    दरअसल यह घोटाला यूपीए-1 सरकार में लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है. CBI ने 18 मई 2022 को FIR दर्ज की थी. इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव समेत अन्य लोगों के नाम है. ये भर्ती घोटाला साल 2004 से 2009 के बीच के समय का है. आरोपों है कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे तो जॉब लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे. इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार किया था. साल 2004 से 2009 में जब लालू यादव रेल मंत्री थे तब भोला यादव उनके OSD थे.

    भोला यादव को जमीन के बदले नौकरी वाले केस में गिरफ्तार किया गया था. CBI ने इसी साल 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी. आरोप यह है कि रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी के बदले पटना में प्रमुख संपत्तियों को लालू के परिवार के सदस्यों को बेची या गिफ्ट में दी गई थी. आरोप है कि लालू यादव रेल मंत्री थे तो रेलवे में पहले अस्थायी तौर पर नियुक्ति कराते थे और फिर जैसे ही जमीन की डील पूरी जाती थी नौकरी को स्थायी कर दिया जाता था. इस तरह से सैकड़ों लोगों और अपने सगे-संबंधियों को नौकरी देने का आरोप लालू यादव पर है

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के बाद गुरुग्राम के मॉल पर भी सीबीआई छापे, तेजस्वी यादव से बताया जा रहा कनेक्शन
    Next Article बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    बिहार

    पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    January 18, 2026
    क्राइम

    बिहार में मॉब लिंचिंग पर मौलाना महमूद मदनी ने जताई चिंता, सीएम नीतीश को लिखा पत्र

    January 18, 2026
    बिहार

    बिहार पुलिस SI भर्ती : कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई परीक्षा

    January 18, 2026
    Latest Posts

    अब ग्रामीण लोग इलाज के लिए बाहर नहीं जाएंगे : रबीन्द्रनाथ महतो

    January 18, 2026

    छत्तीसगढ़ से लातेहार आये थे घूमने, रास्ते में हो गया भयंकर हादसा

    January 18, 2026

    पलामू के सैकड़ों लोगों ने जॉइन किया JMM, केंद्रीय महासचिव ने दिलाई सदस्यता

    January 18, 2026

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 5: सुपर 30 का स्टूडेंट बना शार्क्स का पसंदीदा

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.