चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त

Chatra : चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में जीवलाल गंझू और मो. फैजान मलिक शामिल हैं। दोनों चतरा के सिमरिया के रहने वाले हैं। इनके पास से 7.196 किलो अफीम, 78.4 किलो डोडा, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस एक्सएल 100 बाइक बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बजराही के पास बगरा-चतरा रोड किनारे मैदान … Read More

रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कर्बला चौक अलीनगर निवासी मो. आसिफ उर्फ नेपाली और कोकर चुना भट्ठा निवासी महेश लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने चोरी किया गया 8 किलो एसी कॉपर वायर भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पहला मामला लोअर बाजार थाना कांड संख्या 88/2026 का है। इस मामले में कांके रोड चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजीडेंसी निवासी सौरभ … Read More

बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Khunti : आगामी ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खूंटी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। बुधवार को कचहरी मैदान में खूंटी पुलिस की ओर से व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पुलिस जवानों को किसी भी आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अश्रु गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने तथा तनावपूर्ण हालात में त्वरित कार्रवाई करने का रिहर्सल किया गया। जवानों को यह बताया गया कि त्योहारों के दौरान यदि कहीं कानून-व्यवस्था की … Read More

ड्रग केस में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, अब सजा पर टिकी नजर

Ranchi : ड्रग बरामदगी से जुड़े मामले में कोर्ट ने सूर्याकांत मुंडा को दोषी करार दिया है। सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने माना कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित होते हैं। अब इस मामले में सजा के बिंदु पर अगली सुनवाई होगी। यह मामला पहले से ही चर्चा में रहा है और कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।जानकारी के मुताबिक, ड्रग बरामदगी के बाद संबंधित एजेंसियों ने मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना।

सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूत बने अहम

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कई साक्ष्य पेश किए गए। कोर्ट ने उपलब्ध रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद अपना फैसला सुनाया। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत क्या सजा तय करती है। फिलहाल अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अब अगली सुनवाई में सजा की अवधि और अन्य कानूनी पहलुओं पर फैसला लिया जाएगा।

Also Read : धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

Dhanbad : धनबाद में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए खास पहल शुरू की है। शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर अस्थायी छायादार शेड लगाए गए हैं, ताकि धूप में खड़े लोगों को कुछ राहत मिल सके। खासकर दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, क्योंकि तेज धूप में ट्रैफिक सिग्नलों पर रुकना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। प्रशासन की ओर से इन शेड्स को उन जगहों पर लगाया गया है जहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता … Read More

रामगढ़ में रेलवे केबल चोरी का खुलासा, पतरातू से तीन आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12 कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया है। बरामद केबल की कीमत करीब दो हजार रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ की कार्रवाई के बाद इलाके में रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन डे (50 वर्ष), राहुल कुमार (18 वर्ष) और गौतम कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सौंदा बगीचा क्षेत्र के … Read More

चार दिन से लापता स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, बोड़ाम में सनसनी

Jamshedpur : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा पिछले चार दिनों से लापता थी। उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतका बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि 21 मई को वह घर से पास के तालाब में नहाने जाने की बात कहकर … Read More

मोबाइल में फोटो देख कसाई बना पिता, सो रही बेटी को काट डाला टांगी से

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लोहरा गांव में एक पिता ने अपनी ही बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। आरोपी पिता हत्या के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल में फोटो देखने के बाद बढ़ा था विवाद जानकारी के अनुसार, लोहरा गांव निवासी अगस्त कुमार अपनी … Read More

Instagram से शुरू हुई मोहब्बत, मंदिर में लोगों ने कराई शादी, फिर दूल्हा फरार

Koderma : कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी गांव में हुआ एक प्रेम विवाह अब विवादों में घिर गया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन शादी के कुछ घंटे बाद ही मामला दहेज मांग और दूल्हे के फरार होने तक पहुंच गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पचौरी गांव की रहने वाली काजल कुमारी की पहचान इटाय गांव निवासी रोशन कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और … Read More

रांची में चेन स्नैचरों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छीन लिया चेन और झुमके

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। अब बदमाश सुबह के समय भी लोगों को निशाना बनाने से नहीं डर रहे। ताजा मामला किशोरगंज चौक इलाके का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और झुमके छीन लिए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाई। रोज की तरह टहलने निकली थी महिला जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला रोज सुबह की तरह टहलने के लिए घर से निकली थी। किशोरगंज चौक के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो बदमाश वहां … Read More