26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
रांची में 26 जुलाई से 135वें डूरंड कप की शुरुआत होने जा रही है. टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह और पहले मैच में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है. इसको लेकर गुरुवार को खेल विभाग और सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई. इस दौरान पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान मौजूद … Read More