AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
संजय सेठ

झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

जोहार लाइव ब्यूरो जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन थोड़े राजनीतिक होते हुए पटना के रास्ते रांची भी पहुंच चुका है. बीते 23 जुलाई को राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने नीट परीक्षा रद्द होने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया था. प्रदर्शन के दौरान भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए थे. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर ईट, पत्थरों, टमाटर और अंडों से वार किया था. इस प्रदर्शन के बाद पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता रांची के अरगोड़ा थाने पहुंचे … Read More

‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

झारखंड सरकार ने सरकारी मुकदमों को बेहतर तरीके से संभालने और उनकी निगरानी के लिए ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च किया है. झारखंड हाईकोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने पोर्टल की शुरुआत की. इस मौके पर आईटी सचिव पूजा सिंघल, विधि विभाग के सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, वरीय एएजी अच्युत केशव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सरकार के मुताबिक, इस पोर्टल के जरिए सरकारी मुकदमों से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर आसानी से मिल सकेगी. अलग-अलग विभाग, विधि विभाग, महाधिवक्ता कार्यालय और सरकारी वकील एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े रहेंगे. इससे मुकदमों … Read More

L Khyangte

झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

रांची. जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार शामिल हैं.  वहीं, अदालत ने पांच लोगों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दी है. सीआईडी अब रिमांड के दौरान भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, परीक्षा संचालन, दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और आरोपियों के बीच संभावित मिलीभगत की गहन पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि परीक्षा प्रक्रिया में किन-किन स्तरों पर गड़बड़ियां हुईं और इसमें अन्य लोगों की भूमिका क्या रही. इस … Read More

झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कामकाज की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण और तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों की जान और स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है. ऐसे कारोबार से जुड़े लोगों पर जल्द और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए. 2025-26 में ₹4,013 करोड़ से ज्यादा राजस्व, 2026-27 का लक्ष्य ₹4,500 करोड़ समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष … Read More

याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

NEET-UG 2026 से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लेकर सामने आई खबरों पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कड़ी नाराजगी जताई है. CJI ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर कोई औपचारिक रिट याचिका दाखिल ही नहीं हुई थी. ऐसे में यह कहना कि उन्होंने किसी याचिका को सुनने या सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया, गलत है. CJI सूर्यकांत ने कहा कि पिछले दो दिनों से मीडिया में यह खबर चल रही है कि एक मामला सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुआ … Read More

जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC के सदस्य जमाल अहमद को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है. भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर जमाल अहमद को पद से हटाने की मांग की है. साथ ही उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों की ACB से जांच कराने की मांग भी की है. मरांडी का आरोप है कि जमाल अहमद ने पिछले कुछ सालों में अपने पद का गलत इस्तेमाल कर काफी संपत्ति बनाई है. उन्होंने दावा किया है कि रांची में जमाल अहमद के पास 3 से 4 हजार वर्गफुट का आलीशान … Read More

अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

NEET पेपर लीक के आरोपों और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने IAS अधिकारी विनीत जोशी को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है, जबकि टी.के. अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. नरेश पाल गंगवार की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब उनका नाम राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की एक योजना के तहत उनके परिवार के सदस्यों को मिली कथित … Read More

जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के दो चेहरे हैं. दिल्ली में कुछ और झारखंड में कुछ और करती है. उन्होंने झारखंड में पिछले छह वर्षों के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती और शिक्षक नियुक्ति समेत कई परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि जेपीएससी मामले की सीआईडी जांच के बजाय सीबीआई से जांच … Read More

NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को लेकर CBI की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. CBI का कहना है कि उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि संजीव मुखिया ने NEET का पेपर चोरी किया था या उसे आगे किसी को बांटा था. CBI की इस रिपोर्ट के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मोदी जी की पूरी पोल खुल गई.” केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 2024 में … Read More

बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने मामले के 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन के खिलाफ आरोप गठन फिलहाल टाल दिया गया. सुनवाई के दौरान तीनों आरोपियों की ओर से अदालत से समय मांगा गया. वहीं, बिनोद कुमार सिंह ने आरोप गठन से जुड़े 10 जून के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका के जरिए चुनौती दी है. इसी याचिका को देखते हुए अदालत ने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More