Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 23, 2026Updated:July 23, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने मामले के 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन के खिलाफ आरोप गठन फिलहाल टाल दिया गया.

    सुनवाई के दौरान तीनों आरोपियों की ओर से अदालत से समय मांगा गया. वहीं, बिनोद कुमार सिंह ने आरोप गठन से जुड़े 10 जून के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका के जरिए चुनौती दी है. इसी याचिका को देखते हुए अदालत ने बिनोद कुमार सिंह के साथ हेमंत सोरेन और राज कुमार पाहन के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला फिलहाल लंबित रखा है.

    क्या है पूरा मामला

    यह मामला रांची के बड़गाईं अंचल की करीब 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर के जरिए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई. जांच एजेंसी ने इस जमीन को कथित तौर पर अपराध से अर्जित संपत्ति यानी ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ बताया है. ED के मुताबिक, जमीन की कीमत करीब 31 करोड़ रुपये है.

    जांच के दौरान ED ने तत्कालीन राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद की भूमिका का भी उल्लेख किया था. एजेंसी का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड और जमीन से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर के जरिए जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई. इसी जांच के आधार पर हेमंत सोरेन समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया.

    ED ने इस मामले में हेमंत सोरेन को 2024 में गिरफ्तार किया था. हालांकि, हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया है. उनका पक्ष रहा है कि विवादित जमीन उनकी नहीं है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में पर्याप्त ठोस सबूत नहीं हैं. मामले में अदालत की ओर से आरोप तय किए जाने के बाद अब मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी.

    गुरुवार की सुनवाई में तपस घोष, शेखर कुशवाहा, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की, अफसर अली, मो. इरशाद अख्तर, कुमार राजश्री, मनोज कुमार यादव, प्रिया रंजन सहाय, बिपिन सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजीत कुमार और मोहम्मद इरशाद समेत 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए.

    Also Read : बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई, CM समेत 18 पर चार्जशीट

    बड़गाई जमीन घोटाला बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.