भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि लोकतंत्र लोक लाज से चलता है. कांग्रेस ने लोक लाज छोड़ दिया है. इनके दो चेहरे है. दिल्ली में कुछ करते है और झारखंड में कुछ. झारखंड में बीते 6 वर्ष में जीसेससी, जे पी एस सी, सी जे एल, उत्पाद सिपाही में जब भी परीक्षा हुआ उसका प्रश्न पत्र पहले लीक हुआ है. विगत 6 वर्ष में कांग्रेस की मदद से युवाओं का रोजगार छिनने का काम किया है. परीक्षा में हुई अनिमियता की जांच होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस मौन है. JPSC के खिलाफ भाजपा ने आंदोलन किया. भाजपा की मांग है कि JPSC के अध्यक्ष पर जांच हो एफआईआर दर्ज हो.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी ताकत के साथ हाथ मिला कर राष्ट्र को कमजोर करने का काम करती है। नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल से कांग्रेस खुश नही है। कांग्रेस को युवाओं से कोई मतलब नही है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीएम आवास के समक्ष धरना दिया, जब कि यकहँ कही से भी संविधान के अंदर नही आता। कांग्रेस के नेता ने पहले भी राष्ट्रपति के खिलाफ गलत बयानबाजी कर चुके है, पीएम को भी गाली देने से बाज नही आते। कांग्रेस पीएम और राष्ट्रपति के पद की गरिमा तक नही रखते.
आदित्य साहू ने कहा कि इटली निवासी सोनिया गांधी सहित पूरी पार्टी देश को तोड़ना चाहती है. वही दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि NEET की परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा ली गयी. आज छात्र सफल हो कर पढ़ाई कर रहे है। पीएम ने ट्विट कर कहा कि NEET प्रश्नपत्र लीक मामले में किसी को बख्शा नही जाएगा.
आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड के शराब घोटाले में कोई जांच नही की गई. आज सारे आरोपी काम कर रहे है. उन्होंने मांग किया कि झारखंड में जितने भी परीक्षा रद्द हुई है उसकी जांच सीबीआई से करवाई जाए। जेएमएम ने कई बार कांग्रेस को उसकी सीमा दिखाया है लेकिन बेशर्म हो कर कांग्रेस सत्ता में है.
उन्होंने कहा कि आज भाजपा का प्रदेश कार्यालय के घेराव कांग्रेस ने किया। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था है. बुधवार को भाजपा ने भी कांग्रेस का घेराव किया था लेकिन कोई पत्थर नही चला। लेकिन आज कांग्रेस पत्थरबाजो को लेकर आये थे। जब कांग्रेस ने पत्थर चलाया तो भाजपा ने भी उसका प्रतिकार किया. उन्होंने डीएसपी पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के कार्यकर्ताओं को पीटा है. भाजपा इसकी निंदा करती है.
उन्होंने मांग किया कि इस पूरे मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सरकार सख्त करवाई करे. भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज करेंगे.
Also Read : भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

