जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा
आनंद दत्त/किसलय शानू पिछले पांच किश्तों में हमने बताया कि कैसे जेपीएससी में परत-दर-परत घोटाले को अंजाम दिया गया. इसमें थोड़ा हिस्सा जेएसएससी के बारे में भी बताया था. आज हम बताएंगे कि जेएसएससी में भी कैसे अभय तिवारी और रामवीर सिंह घुसे और वहां भी भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया. ये बात दोनों ने खुद सीआईडी के समक्ष स्वीकारा है. बकौल अभय तिवारी, ‘’साल 2023 में मैंने जेएसआर एजेंसी नामक कंपनी में प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर के रूप में ज्वाइन किया. इस कंपनी को इंपैनल करा कर अनुबंध आधारित स्वास्थ्य विभाग में भर्तीयां कराई. इस काम में मुझे कमिशन के तौर … Read More