AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : IIM रांची में संविधान दिवस पर आंबेडकर, बिरसा मुंडा के संवैधानिक मूल्यों पर मंथन, सच्चिदानंद सिन्हा के योगदान को डॉक्यूमेंट्री से किया याद

जोहार लाइव ब्यूरो रांची: संविधान दिवस के अवसर पर आईआईएम रांची में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. अटल बिहारी वाजपेयी नेतृत्व, नीति एवं सुशासन केंद्र (एबीवीसीएलपीजी) ने पॉलिनॉमिक्स क्लब के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर के संवैधानिक आदर्शों, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और भारतीय संविधान की वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा हुई. साथ ही संविधान सभा के पहले अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा के जीवन और योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस … Read More

झारखंड: न परीक्षा, न डिग्री और न नौकरी का रास्ता, रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा; 4 सेमेस्टर की जगह हुई सिर्फ एक परीक्षा

रांची. रांची विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र लगातार पिछड़ रहा है. चार साल के कोर्स में परीक्षा और रिजल्ट की देरी ने विद्यार्थियों के सामने भविष्य का संकट खड़ा कर दिया है. 2024-28 बैच के चार सेमेस्टर की परीक्षाएं हो जानी चाहिए थीं, लेकिन अब तक केवल एक सेमेस्टर की परीक्षा हुई है. वहीं, 2025-29 बैच के विद्यार्थियों का अब तक पंजीकरण तक नहीं हुआ है. इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार, 27 नवंबर को रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि समय पर परीक्षा … Read More

झारखंड :  उपायुक्त कंचन सिंह ने अधिकारियों और आम लोगों के साथ रामरेखा धाम में उठाई झाड़ू, 2.5 टन से अधिक कचरा हटाया

सिमडेगा: द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 के समापन के बाद शुक्रवार को रामरेखा धाम और आसपास के मेला क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. उपायुक्त कंचन सिंह की पहल पर आयोजित इस अभियान में खुद उपायुक्त से लेकर जिले के वरीय अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों ने झाड़ू उठाकर श्रमदान किया. अभियान के दौरान कुल 2,571 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया. तीन दिवसीय रामरेखा मेला-सह-महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, दुकानदारों और होटल संचालकों के पहुंचने से धाम परिसर, मेला क्षेत्र और आसपास के रास्तों पर प्लास्टिक, डिस्पोजेबल प्लेट, पानी की बोतलें, कागज, बोरे और अन्य कचरा … Read More

पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- 5 प्रतिशत से कम आबादी को 40 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व, हस्तक्षेप की मांग

जोहार लाइव ब्यूरो भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. 27 नवंबर को लिखे इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि न्यायिक नियुक्तियों में एक खास समुदाय को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि देश की आबादी में 5 प्रतिशत से कम हिस्सेदारी रखने वाले एक समुदाय का सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधित्व 40 प्रतिशत से अधिक है. गवई ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है. … Read More

झारखंड : कुजुरम के विस्थापितों को अब तक नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक, हाईकोर्ट ने IAS-IFS अधिकारियों को लगाई फटकार

जोहार लाइव ब्यूरो रांची: पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) में बाघों के संरक्षण के लिए विस्थापित किए जा रहे ग्रामीणों के पुनर्वास में लापरवाही पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. कुजुरम गांव के शेष 40 प्रतिशत ग्रामीणों को अब तक दूसरी जगह नहीं बसाया जा सका है. वहीं, पहले से पुनर्वासित परिवारों को आवंटित जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज भी नहीं मिले हैं. अदालत ने इस मामले में शामिल वरिष्ठ IAS और IFS अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समस्या उनकी क्षमता की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति की कमी की प्रतीत होती … Read More

झारखंड : हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे अर्जुन मुंडा के आवास, मां सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे. यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने अर्जुन मुंडा और उनके शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढाढ़स बंधाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत सायरा मुंडा की आत्मा की शांति और उन्हें ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की. उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने … Read More

झारखंड: खनिज रॉयल्टी की पेनाल्टी 10 गुना बढ़ी, विरोध में मोरहाबादी मैदान में जुटे राज्यभर के ठेकेदार

रांची: खनिज मूल्य और माइनिंग रॉयल्टी से जुड़े नियमों में पेनाल्टी 10 गुना बढ़ाए जाने के विरोध में झारखंडभर के ठेकेदार और संवेदक आंदोलन पर उतर आए हैं. शुक्रवार, 27 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले महासम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे ठेकेदारों ने सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पेनाल्टी वृद्धि वापस लेने की मांग की. महासम्मेलन में बड़ी संख्या में ठेकेदार और संवेदक शामिल हुए. उनका कहना है कि खनिज मूल्य और माइनिंग रॉयल्टी से संबंधित पेनाल्टी में 10 गुना वृद्धि से संवेदकों पर … Read More

न्यायाधीशों के फैसलों की रचनात्मक आलोचना जरूरी, न्यायिक पद का सम्मान हो, व्यक्ति का नहीं : जस्टिस एमएस सोनक

रांची. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक को शुक्रवार को हाईकोर्ट में आयोजित फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस (Full Court Farewell Reference) में विदाई दी गई. इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों के फैसलों की शोधपरक और रचनात्मक आलोचना जरूरी है. न्यायिक संस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उस पद पर बैठे व्यक्तियों को आलोचना से ऊपर नहीं माना जा सकता. उन्होंने कहा कि कानून का शासन न्यायिक पद के प्रति सम्मान की मांग करता है, न कि उस पद पर बैठे व्यक्तियों के प्रति. न्यायिक संस्था का सम्मान भी कोई अधिकार नहीं, बल्कि ऐसा … Read More

सोबरन मांझी की शहादत से निकली झारखंड आंदोलन की चिंगारी, अब नई पीढ़ी आगे बढ़ाएगी संघर्ष : हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहीद सोबरन मांझी की शहादत झारखंड आंदोलन की उन शुरुआती चिंगारियों में से एक थी, जिसने आगे चलकर अलग राज्य के संघर्ष को दिशा दी. लुकैयाटांड़ की ऐतिहासिक धरती पर सोबरन मांझी के 69वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस सामंती सोच और अत्याचार के खिलाफ सोबरन मांझी ने संघर्ष किया, उसी संघर्ष की विरासत को दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आगे बढ़ाया और अब नई पीढ़ी इसे आगे ले जाने का संकल्प ले रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लुकैयाटांड़ के घने जंगलों के बीच एक शिक्षक की … Read More

झारखंड :  मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 का फॉर्म नहीं भर सके हैं तो न करें चिंता, जैक ने बढ़ाई आवेदन की तारीख

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है. ऐसे विद्यार्थी जो अब तक किसी कारणवश अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं, उन्हें आवेदन का एक और मौका दिया गया है. विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 14 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, विलंब शुल्क के साथ 15 से 21 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा. कब तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क? बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने और चालान जनरेट करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026 है. इस … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More