Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

झारखंड : हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे अर्जुन मुंडा के आवास, मां सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -
जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे. यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने अर्जुन मुंडा और उनके शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढाढ़स बंधाया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत सायरा मुंडा की आत्मा की शांति और उन्हें ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की. उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की कामना की. इस दौरान कल्पना सोरेन ने भी सायरा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
मुख्यमंत्री के जमशेदपुर पहुंचने पर घोड़ाबांधा स्थित हेलीपैड पर स्थानीय प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
मुंडा परिवार के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उसकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन
गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का 23 नवंबर 2026 को जमशेदपुर में निधन हो गया था. वह 92 वर्ष की थीं. पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी और उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था. उपचार के दौरान उन्होंने देर रात करीब 1:40 बजे अंतिम सांस ली थी.
सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि देने और अर्जुन मुंडा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,  आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे थे.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More