Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नागरिकता संशोधन विधेयक सहित छह विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    नागरिकता संशोधन विधेयक सहित छह विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । केन्द्र ने बहुप्रतीक्षित नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 सहित छह महत्वपूर्ण विधेयकाें को आज मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बैठक में नागरिकता संशोधन विधेयक और अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण को दस साल बढ़ाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी गयी है। इसके अलावा संस्कृत के तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को मिला कर एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी विधेयक, निजी डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले विधेयक, वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, स्वास्थ्य आदि की चिंता करने वाला विधेयक और श्रमसुधार संंबंधित विधेयक तथा जम्मू कश्मीर आरक्षण विधेयक को वापस लेने को भी मंजूरी दी गयी। उन्होंने कहा कि निजी डाटा की सुरक्षा का विधेयक भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाया गया है।

    यह पूछे जाने पर कि नागरिकता विधेयक में क्या नये प्रावधान एवं संशोधन शामिल किये गये हैं, श्री जावड़ेकर ने कहा कि विधेयक को संसद में पेश करने के बाद ही इसके बारे में कुछ बताया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में सभी नागरिकों के हितों की रक्षा की गयी है और ऐसे प्रावधान किये गये हैं जिनका सभी लोग स्वागत करेंगे।

    यह पूछे जाने पर कि इस विधेयक को संसद में कब पेश किया जाएगा, सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि विधेयक को सदन में गुरुवार या शुक्रवार को पेश किया जा सकता है लेकिन इसका निर्णय संसद करेगी। यह कहे जाने पर कि इस विधेयक का असम में विरोध शुरू हो गया है, श्री जावड़ेकर ने कहा कि विधेयक को संसद में आने दीजिये। लोग इसके प्रावधान जानकर इसका स्वागत ही करेंगे।

    पत्रकारों ने जब अन्य विधेयकों के बारे में पूछा तो उन्होंने यह कह कर उसके प्रावधानों को बताने से इन्कार किया कि संसद में पेश किये जाने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण को दस साल के लिए लागू किया जाता है और सामाजिक न्याय की दिशा में उसकी समीक्षा के बाद उसकी अवधि बढ़ायी जाती है। अब आरक्षण की अवधि को 2020 से 2030 तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है।

    उन्होंने बताया कि श्रम मामलों से जुड़े कुल 44 कानून थे और श्रम सुधारों के तहत जिन्हें मिला कर चार कर दिया गया था। इनमें से एक विधेयक को स्थायी समिति को भेजा गया है और एक पारित हो चुका है। एक विधेयक लंबित है और चाैथे को पेश किया जाना है। मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंकिंग और आईटी में लिवाली से चढ़ा शेयर बाजार
    Next Article हिंदी कवयित्री को मिली स्वीडन के राजा से नाईट की उपाधि

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.