Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»BTS का जुनून : स्कूल खत्म होते ही रचा किडनैपिंग का झूठा प्लान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
    ट्रेंडिंग

    BTS का जुनून : स्कूल खत्म होते ही रचा किडनैपिंग का झूठा प्लान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2024Updated:December 31, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धाराशिव: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 और 13 साल की तीन नाबालिग लड़कियों ने खुद के अपहरण का प्लान बनाया. दरअसल, इन लड़कियों ने 5 हजार रुपये चुराए थे और इनका प्लान दक्षिण कोरिया जाकर फेमस डांस ग्रुप BTS से मिलने का इरादा था. 27 दिसंबर स्कूल खत्म होने के बाद इन तीनों लड़कियों में से एक लड़की पुलिस कंट्रोल को फोन आया और उसने बताया कि उनके गले पर चाकू रखकर किसी ने उनका अपहरण किया है. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और जांच शुरू हुई. इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया.

    अंजान महिला के नंबर से फोन किया

    27 दिसंबर को एक लड़की ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और दावा किया कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया है और गले पर चाकू रखा हुआ है. पुलिस ने यह निश्चित किया कि जिस नंबर से फोन आया था उस पर फोन करते हैं. जब पुलिस की टीम ने नंबर पर फोन किया तो एक महिला ने फोन उठाया जो बिल्कुल साधारण तरीके से बात कर रही थी. पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या किसी लड़की ने आपके नंबर से फोन किया था. उन्होंने तुरंत बताया कि बस में कुछ लड़कियां बैठी हुई थीं जिन्होंने कहा कि उन्हें फोन करना है और महिला के नंबर से फोन किया. पुलिस ने उस महिला से बस के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि यह कोई स्कूल बस नहीं है बल्कि उमरगा से पुणे जाने वाली एक एसटी बस है.

    30 मिनट में कार्रवाई, लड़कियां सुरक्षित बचाई गईं

    पुलिस की टीम ने आनन फानन में पता किया कि बस की लोकेशन क्या होगी और अपनी टीम से कहा कि पुणे जाने वाली बस में तीन लड़कियां होंगी उन्हें बीच रास्ते में उतारा जाए और जब तक दूसरी टीम उन्हें लेने नहीं आती सुरक्षित रखा जाए. सही समय पर जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने लगभग 30 मिनट के अंदर ही इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और लड़कियों को वापस लाकर परिवार को सौंप दिया.

    BTS से मिलना चाहती थीं लड़कियां

    पुलिस ने जब थोड़ी बहुत जानकारी इकट्ठा की तो उन्हें पता चला कि यह पूरा प्लान बच्चों ने ही बनाया था. वह फेमस कोरियन डांस ग्रुप बीटीएस से मिलना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने कुछ पैसे भी चुराए थे और भाग कर दक्षिण कोरिया जाना चाहती थीं. बहरहाल धारा शिव पुलिस की सतर्कता ने सही समय पर एक्शन लिया जिसकी वजह से मासूम बच्चों के साथ कोई भी अनहोनी घटना होने से बच गई.

    पुलिस ने की ये अपील

    पुलिस ने अपील की है कि बच्चे सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं और उनका आकर्षण किस तरफ जा रहा है कहीं किसी गलत दिशा में तो नहीं जा रहा इस पर ध्यान रखा जाए। इस प्रकार के मामले ना हो इसे लेकर महाराष्ट्र के धाराशिव पुलिस की तरफ से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

     

    अपहरण की साजिश ओमरगा पुलिस के-पॉप दक्षिण कोरिया धाराशिव नाबालिग लड़कियां पुणे पुलिस कार्रवाई पुलिस पूछताछ बच्चों की सुरक्षा बस ट्रैकिंग बीटीएस महाराष्ट्र महाराष्ट्र पुलिस मोहोल सोलापुर स्थानीय महिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने जिमी कार्टर के निधन पर जताया शोक, बोले-विश्व शांति व सद्भाव के लिए किए जाएंगे याद
    Next Article पाकिस्तान से तालुक रखते है मनमोहन सिंह, शिक्षा भी प्राप्त की वही से… 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.