Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»जमीन लूट से बचाने के लिये जल-जंगल की बात करने वाले लोग सामने आयें : बंधु तिर्की
    Uncategorized

    जमीन लूट से बचाने के लिये जल-जंगल की बात करने वाले लोग सामने आयें : बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखण्ड को चाहने वाले और जल, जंगल, जमीन की बात करनेवाले उन सभी लोगों को सामने आने की जरूरत है. झारखण्ड को जमीन लूट और इसके कारण पैदा होनेवाले विस्थापन और पलायन जैसी विकट समस्याओं से निजात दिलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि न केवल आदिवासियों और मूलवासियों बल्कि झारखण्ड में रहनेवाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ यह मामला गहराई से जुड़ा हुआ गंभीर मुद्दा है. यदि जमीन लूट इसी प्रकार से चलती रही तो वह दिन दूर नहीं जब झारखण्ड अपनी पहचान को हमेशा के लिये खो देगा.

    कई इलाकों का किया दौरा
    बंधु तिर्की ने आज सिमलिया, दिउसुध, बजरा, तिलता, कमड़े, फुटकल टोली, पंडरा आदि मौजा का दौरा कर वहां के रैयतों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों के साथ ही समाज के अगुआ लोगों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि उन तत्वों पर अंकुश लगाना बहुत ज्यादा जरूरी है जो जमीन के अवैध धंधे में संलिप्त हैं. सीएनटी एक्ट जैसे कानून की धज्जियाँ उड़ाकर न केवल गैरमजरुआ बल्कि आदिवासियों के सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व की भूमि की भी बेरोकटोक खरीद-बिक्री कर रहे हैं. वरिष्ठ नेता ने कहा कि जमीन को लूट से बचाने के लिये एक प्रभावी चरणबद्ध आंदोलन की जरूरत है. अपनी मांगों पर जोर डालने के लिये अगले 28 अगस्त को मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बापू वाटिका में धरना दिया जायेगा. इसमें समान विचारधारा के साथ ही आदिवासी जमीन को लूट से बचानेवाले उन सभी तत्वों के सामने आने की जरूरत है ताकि जमीन लुटेरों के बीच भी यह संदेश जाये कि ज़मीन लूट और झारखण्ड के साथ विश्वासघात का उनका खेल अब ज्यादा समय तक चलने वाला नहीं है.
    ये रहे मौजूद
    मौके पर मुख्य रूप से संजय तिर्की, मुखिया प्रतिनिधि, सुनील तिर्की पूर्व मुखिया ,संजय तिर्की पूर्व मुखिया, शिवा कच्छप अध्यक्ष केंद्रीय सरना संघर्ष समिति, समाजसेवी अलबिन लकड़ा, सुका उरांव, सुनील टोप्पो पूर्व पार्षद, राजेश लिंडा,मुन्तजीर खान, लालु खलखो ग्राम प्रधान, सिद्धांत तिर्की, मदरा पहान, पीटर कच्छप, जूवेल कुजुर, सुनील गाड़ी, शिव उरांव, मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    जंगल जमीन जल बंधु तिर्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां और बेटी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने विशेष टीम गठित की
    Next Article जमा जुटाने के लिए विशेष अभियान चलाए बैंक: निर्मला सीतारमण

    Related Posts

    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: परिसीमन के सवाल पर एकजुट होगा आदिवासी समाज, रांची में कल महाजुटान रैली

    August 29, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.