Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खनन प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी, जीतपुर में कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम शुरू
    जोहार ब्रेकिंग

    खनन प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी, जीतपुर में कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम शुरू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खनन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत जीतपुर कोल माइनिंग प्रभावित क्षेत्र में आज खनन से प्रभावित युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, गोड्डा द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत तथा भाव्या फाउंडेशन ट्रस्ट, गोड्डा के तकनीकी सहयोग से प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया दीदी एवं ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, ग्रामीण एवं परियोजना से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    इस पहल का उद्देश्य खनन से प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर की बुनियादी शिक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं आवश्यक तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा डिजिटल इंडिया की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भविष्य की शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। यह कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम क्षेत्र महाप्रबंधक रितेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है। उनके नेतृत्व में यह पहल शिक्षा, कौशल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

    इस अवसर पर भाव्या फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त सचिव शैलेष कुमार जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम खनन प्रभावित युवाओं को एक नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त होंगे और उनका सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में सिक्योरिटी हेड श्री सतीश चंद्र, लैंड टीम से श्री सदानंद सिंह एवं सुश्री सुषमा राजू, तथा सीएसआर/परियोजना टीम से श्री संतोष कुमार, श्री जितेंद्र कुमार एवं सुश्री सरबजीत कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    मालूम हो कि इस कार्यक्रम के लिए टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के अंतर्गत आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे इसे सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके। वहीं भाव्या फाउंडेशन ट्रस्ट तकनीकी भागीदार के रूप में संपूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था, संचालन एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी निभा रहा है।

    कार्यक्रम को लेकर स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भाव्या फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल तथा टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम गोड्डा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

    Also Read : रामगढ़ में बालू कारोबारी के घर फायरिंग, कुख्यात राहुल दूबे के नाम का मिला पर्चा

    Bringing the light of education to mining-affected areas: Computer education program launched in Jeetpur. खनन प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी जीतपुर में कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में बालू कारोबारी के घर फायरिंग, कुख्यात राहुल दूबे के नाम का मिला पर्चा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 06 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.