Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में बालू कारोबारी के घर फायरिंग, कुख्यात राहुल दूबे के नाम का मिला पर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में बालू कारोबारी के घर फायरिंग, कुख्यात राहुल दूबे के नाम का मिला पर्चा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में बालू कारोबारी डब्बू सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बालू कारोबार में रंगदारी नहीं देने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने डब्बू सिंह के घर के मुख्य दरवाजे और खिड़की को निशाना बनाते हुए लगातार सात राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से लोग घबरा गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

    रंगदारी नहीं देने पर किया गया हमला

    पीड़ित कारोबारी डब्बू सिंह का कहना है कि कुख्यात अपराधी राहुल दूबे की ओर से उन्हें लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि बालू कारोबार चलाने के बदले प्रति सीएफटी पांच रुपये रंगदारी मांगी जा रही थी। जब उन्होंने इस अवैध मांग को मानने से इंकार किया, तो अपराधियों ने डराने के मकसद से उनके घर पर फायरिंग कर दी।

    पर्चा फेंककर ली गई जिम्मेदारी

    घटना के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा फेंककर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। परचे में राहुल दूबे का नाम लिखा होने से यह साफ है कि वारदात पहले से योजनाबद्ध थी।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया और घटनास्थल से खोखे बरामद किए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

    पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां

    डब्बू सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने इस गंभीर घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल लोग डरे हुए हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/01/4141.mp4

    Also Read : नगर निकाय चुनावों में देरी पर भाजपा का महाधरना, चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग

    Firing reported at the house of a sand trader in Ramgarh; a leaflet bearing the name of notorious criminal Rahul Dubey was found. कुख्यात राहुल दूबे के नाम का मिला पर्चा रामगढ़ में बालू कारोबारी के घर फायरिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार STET 2025 का रिजल्ट जारी, 2.56 लाख उम्मीदवार पास
    Next Article खनन प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी, जीतपुर में कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.