Ranchi : राजधानी रांची के पिस्का मोड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। लहूलुहान दोनों लोगों को ऑर्किड अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गोलीबारी की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। कुख्यात संदीप थापा और बिट्टू मिश्रा का नाम उछला है। हालांकि, गैंगवार की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की जा सकी है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है।


