Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Feb, 2026 ♦ 5:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सड़क सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की है जिम्मेदारी : एसपी
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की है जिम्मेदारी : एसपी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। शनिवार को इनरव्हील क्लब और यातायात पुलिस के सहयोग से एक विशेष जागरूकता और हेलमेट वितरण अभियान चलाया गया। शहर के सुभाष चौक पर आयोजित अभियान में एसपी अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे। एसपी अजय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनने से न केवल कानून का पालन होता है, बल्कि यह दुर्घटना की स्थिति में अनमोल जीवन की रक्षा करता है। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से यातायात पुलिस के सहयोग से चलाया गया यह जागरूकता और हेलमेट वितरण अभियान अत्यंत सराहनीय है।

    दंड नहीं, सुरक्षा पर जोर

    अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे वाहन चालकों को रोककर इनरव्हील क्लब की ओर से निःशुल्क हेलमेट वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के बजाय मानवीय, सकारात्मक और प्रेरणादायी दृष्टिकोण अपनाते हुए वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

    कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन की रक्षा करने वाला सबसे प्रभावी सुरक्षा साधन है। वहीं उपस्थित यातायात पुलिस अधिकारियों ने भी आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं।

    इनरव्हील क्लब की ओर से कहा गया कि कई बार जागरूकता की कमी या संसाधनों के अभाव में लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हेलमेट वितरण जैसे अभियान लोगों को सुरक्षित आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे, सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ, सचिव जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, दीपा वडेरा, रंजू अरोड़ा सहित अन्‍य उपस्थित थे।

    Also Read : झारखंड बंद का मिला-जुला असर, पांच घंटे तक रांची-जमशेदपुर एनएच जाम

    Road safety is the responsibility of every citizen of society: SP सड़क सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की है जिम्मेदारी : एसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिवेश से पर्यटन को नई उड़ान देने को तैयार झारखंड
    Next Article BREAKING : रांची में दो लोगों को सरेराह मारी गोली, गैंगवार की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा

    February 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा

    February 8, 2026
    चाईबासा

    कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर अध्यक्ष के निलंबन से नाराज कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

    February 8, 2026
    Latest Posts

    लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा

    February 9, 2026

    रांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा

    February 8, 2026

    कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर अध्यक्ष के निलंबन से नाराज कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

    February 8, 2026

    पाकुड़ नगर निकाय चुनाव 2026 : डीसी बोले- निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं

    February 8, 2026

    राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : नीलकंठ सिंह मुंडा

    February 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.