Ranchi : रांची में बीते मंगलवार को हुए पेट्रोल पंप लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीआईटी मेसरा, ओरमांझी और टाटीसिलवे इलाके में पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से लूटे गए सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और अब पूरे मामले का जल्द खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
लगातार बढ़ रही थी लूट की घटनाएं
बीते मंगलवार को रांची के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात हुई थी। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया था। लोगों में चिंता थी कि एक के बाद एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया जा रहा है।
पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी
घटना के बाद रांची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
लूट का सामान और हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट में शामिल सामान बरामद कर लिया गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस इन हथियारों की जांच भी कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इनका इस्तेमाल पहले किसी और अपराध में तो नहीं हुआ है।
जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस पूरे गिरोह और लूट की प्लानिंग से जुड़ी पूरी जानकारी सामने ला सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यह भी बताया जाएगा कि लूट की साजिश किसने रची और बाकी आरोपी कहां-कहां जुड़े हुए हैं।
Also Read : बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, बोले- अफवाहों से रहें सावधान


