Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बहादुरी : सेना ने बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया, माइनस तापमान में किया रेस्क्यू
    ट्रेंडिंग

    बहादुरी : सेना ने बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया, माइनस तापमान में किया रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2024Updated:February 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गंगटोक : एक बार फिर भारतीय सेना ने बहादुरी की मिसाल दी है. सेना ने पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे पर्यटकों बचा कर दिल जीतने वाला काम किया. घटना बुधवार की है. दरअसल, पूर्वी सिक्किम के नटुला में बीते दिन अचानक से भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 500 पर्यटक फंस गए, लेकिन सेना के जवान इस मुसीबत को हराते हुए उनके जीवनरक्षक बनकर सामने आए.

    भारतीय सेना के अनुसार, 21 फरवरी को अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन भी फंस गए. सेना ने कहा, शून्य से कम तापमान का सामना करते हुए त्रिशक्ति कोर के सैनिक फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के लिए और उनकी सहायता करने के लिए पहुंचे. पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा, गर्म पानी, भोजन और सुरक्षित वाहन प्रदान किए गए.

    सेना ने आगे कहा कि त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है. इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ जवानों ने भारी बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों की मदद की थी. यहां भारी बारिश और बर्फबारी देखी गई थी, जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गईं थी.

    army Country indian army johar live news Rescue Sikkim Snowfall soldier आर्मी जवान जोहार लाइव न्यूज़ देश बर्फबारी भारतीय सेना रेस्क्यू सिक्किम सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए 53.48 करोड़, मरीजों का इलाज नहीं होगा प्रभावित
    Next Article दंपति हत्या मामला : स्थानीय लोग जुटे पंडरा थाना में, आधा दर्जन लोगों से हो रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.