Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BPSC परीक्षा होगी रद्द! बिहार के मंत्री का बड़ा बयान
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC परीक्षा होगी रद्द! बिहार के मंत्री का बड़ा बयान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परीक्षा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज एक अहम बयान देते हुए कहा कि BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द हो सकती है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है, क्योंकि पूरे मामले की जांच चल रही है. यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो परीक्षा रद्द कर दी जाएगी.

    यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में बीपीएससी परीक्षा को लेकर भारी विवाद और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कांग्रेस और लेफ्ट जैसे विपक्षी दलों ने राज्यपाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की गई थी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया.

    दिलीप जायसवाल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “विपक्ष विकास, रोजगार और अन्य मुद्दों पर बात नहीं कर सकता, इसलिए वह छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल अपनी राजनीति को स्थापित करने के लिए कर रहे हैं.”

    इस बीच, बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में कई अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी आमरण अनशन पर हैं. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव इस मुद्दे पर काफी सक्रिय हैं. पप्पू यादव ने पहले बिहार में चक्का जाम का एलान किया था और अब 12 जनवरी को बिहार बंद का भी आह्वान किया है.

    हालात के इस बीच, मंत्री दिलीप जायसवाल ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार और बीपीएससी पर भरोसा रखें और भटके नहीं.

    Also Read : चीन भेजा जा रहा था 1680 किलो इंसानी बाल, 3 तस्कर गिरफ्तार

    70th PT exam 70वीं पीटी परीक्षा Bihar bandh Bihar Lok Seva Ayog Bihar news Bihar Politics Bjp BPSC BPSC exam cancellation Congress Dilip Jaiswal exam issues Gardanibagh protests. investigation Left parties opposition parties Pappu Yadav patna political gain political protests Prashant Kishore student movement student protests Supreme Court Tejashwi Yadav कांग्रेस गर्दनीबाग प्रदर्शन.Bihar government छात्र आंदोलन छात्र प्रदर्शन जांच तेजस्वी यादव दिलीप जायसवाल पटना पप्पू यादव परीक्षा मुद्दे प्रशांत किशोर बिहार बंद बिहार राजनीति बिहार लोक सेवा आयोग बिहार समाचार बिहार सरकार बीपीएससी बीपीएससी परीक्षा रद्द भाजपा राजनीतिक प्रदर्शन राजनीतिक फायदा लेफ्ट पार्टियां विपक्षी पार्टियां सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन भेजा जा रहा था 1680 किलो इंसानी बाल, 3 तस्कर गिरफ्तार
    Next Article 18वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू, PM मोदी भी करेंगे शिरकत

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.