Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा
    झारखंड

    रांची सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सदर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची का सदर अस्पताल जल्द ही देश का पहला ऐसा सदर अस्पताल बनने जा रहा है, जहां बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा राज्य में रक्त से जुड़ी गंभीर बीमारियों और ब्लड कैंसर के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

    मुख्यमंत्री और कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार, इस सुविधा के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और पैथोलॉजी विभाग के हेड डॉ. बिमलेश कुमार सिंह ने बताया कि BMT यूनिट अस्पताल की नई बिल्डिंग के आठवें तल्ले पर स्थापित की जाएगी और इसे अत्याधुनिक संसाधनों से सजाया जाएगा।

    डॉ. बिमलेश सिंह ने कहा कि वर्तमान में केवल एक डॉक्टर उपलब्ध है, लेकिन सरकार जल्द ही अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करेगी। इस सुविधा के लिए सीएमसी वेल्लोर के विशेषज्ञ डॉक्टर तकनीकी सहयोग देंगे।

    यह यूनिट उन मरीजों के लिए फायदेमंद होगी, जिन्हें थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और विभिन्न प्रकार के ब्लड कैंसर हैं। वर्तमान में झारखंड और आसपास के राज्यों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए चेन्नई, मुंबई, दिल्ली या हैदराबाद जाना पड़ता है और खर्च 16 से 20 लाख रुपये तक हो जाता है।

    सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का निर्माण शुरू होगा और 2026 में BMT सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और समय की बड़ी राहत मिलेगी।

    डॉ. बिमलेश सिंह ने बताया कि सही समय पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने पर थैलेसीमिक बच्चों के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना 50-60 प्रतिशत तक हो सकती है। ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, मायलोमा और अन्य रक्त से जुड़ी गंभीर बीमारियों में भी यह इलाज कारगर साबित होता है।

    यह पहल झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संथाली प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

     

    Bone marrow transplant facility will soon be available at Ranchi Sadar Hospital.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संथाली प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
    Next Article रांची में “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” की विशेष स्क्रीनिंग कल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.