Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन” और “जाहेरथान कमेटी” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर, 2025 को जमशेदपुर (दिशोम जाहेर, करनडीह) में आयोजित होने वाले 22वें संथाली “पारसी माहा” और ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र नाथ मुर्मू, सहायक महासचिव मानसिंह मांझी, और जाहेरथान कमेटी के कार्यकारी सदस्य सागेन हंसदा तथा शंकर हेंब्रम भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी समाज और संथाली भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा दें।
Also Read : जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज
Also Read : CM हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन कोचिंग संस्थान का किया उद्घाटन

