Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो DC ने राजस्व मामलों की समीक्षा कर दिए कई अहम निर्देश
    झारखंड

    बोकारो DC ने राजस्व मामलों की समीक्षा कर दिए कई अहम निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को DC विजया जाधव ने राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में DC ने भूमिहीन परिवारों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर अंचल कार्यालयों में तीन दिनों तक विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के माध्यम से सभी पात्र आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि भूमि के अभाव में कोई आवेदन अस्वीकृत न हो।

    दाखिल-खारिज मामलों में तेजी लाने का निर्देश

    समीक्षा के दौरान DC ने दाखिल-खारिज, सक्सेशन म्यूटेशन और पार्टिशन म्यूटेशन के मामलों में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने सभी अंचलों को विशेष प्रचार-प्रसार कर शिविर लगाने के निर्देश दिए। रद्द किए गए आवेदनों का स्पष्ट कारण भी दर्ज करने को कहा, और बिना ठोस वजह के आवेदन अस्वीकार न करने की हिदायत दी।

    लंबित मामलों के ऑनलाइन निष्पादन पर जोर

    DC ने अंचल न्यायालयों और डीसीएलआर न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई तेज करने, निष्पादित मामलों के आदेश ऑनलाइन अपलोड करने और नियमित रूप से मामलों की सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    भू-मापी कार्य में तेजी लाने के निर्देश

    उन्होंने भू-मापी से जुड़े 90, 60 और 30 दिनों तक लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन सर्वे कार्य कराने और पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

    राजस्व संग्रह में माहवार लक्ष्य तय करने की सलाह

    राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए DC ने सभी संबंधित विभागों को वार्षिक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए माहवार लक्ष्य तय कर कार्य करने को कहा। उन्होंने राजस्व संग्रहण की रणनीति बनाकर काम करने की सलाह दी।

    विभिन्न विभागों की समीक्षा

    DC ने वाणिज्यकर, निबंधन विभाग, खनन, उत्पाद, परिवहन, मोटरयान निरीक्षण, बाजार समिति, माप-तौल विभाग, नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो और जिला मत्स्य विभाग से अप्रैल 2025 के राजस्व संग्रह की जानकारी ली और आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा

    बैठक में राजस्व शाखा के सभी कर्मी मौजूद थे। इससे पूर्व अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने सभी बिंदुओं पर विस्तृत अंचलवार समीक्षा प्रस्तुत की।

    इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी पी. भार्गवी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत सभी अंचलाधिकारी (सीओ) शामिल थे।

    Also Read : बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर

    administrative instructions administrative review application processing Bokaro bokaro news caste certificate caste certificate 2025 circle office circle officer Collectorate Deputy Commissioner Vijaya Jadhav District Administration government camp Gram Sabha Jharkhand Government land unavailability landless families revenue department revenue review special camp अंचल कार्यालय अंचलाधिकारी आवेदन निष्पादन उपायुक्त विजया जाधव ग्रामसभा जाति प्रमाण पत्र जाति प्रमाणपत्र 2025 जिला प्रशासन झारखंड सरकार प्रशासनिक निर्देश प्रशासनिक समीक्षा बोकारो बोकारो समाचार भूमि अभाव भूमिहीन परिवार राजस्व विभाग राजस्व समीक्षा विशेष शिविर समाहरणालय सरकारी शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में वज्रपात से चार बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर
    Next Article BJP सांसद ढुलू महतो के खिलाफ PIL दाखिल करने वाले अधिवक्ता का आवास ध्वस्त

    Related Posts

    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Latest Posts

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.