Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Bokaro Airport के संचालन पर 20 अगस्त को होगा अंतिम फैसला, पूरा हो सकता है शहरवासियों का सपना
    झारखंड

    Bokaro Airport के संचालन पर 20 अगस्त को होगा अंतिम फैसला, पूरा हो सकता है शहरवासियों का सपना

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro: बोकारो का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने की दहलीज पर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की 20 अगस्त को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में एयरपोर्ट संचालन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता एएआई की क्षेत्रीय निदेशक निवेदिता दुबे करेंगी, जिसमें एएआई, बोकारो स्टील लिमिटेड (सेल) और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

    अब तक एयरपोर्ट शुरू होने में तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें सामने आती रही थीं, जैसे रनवे सुरक्षा, फ्लैश लाइट की कमी, एंबुलेंस व्यवस्था और परिसर की सफाई। इन समस्याओं के समाधान के लिए हाल ही में विधायक श्वेता सिंह ने पहल की। उन्होंने फ्लैश लाइट के लिए राशि स्वीकृत की और DMFT फंड से दो एंबुलेंस उपलब्ध कराईं। जिला प्रशासन ने भी एयरपोर्ट क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू किया है।

    एयरपोर्ट शुरू होने से बोकारो और उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उद्योग, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। फिलहाल यात्रियों और मरीजों को रांची या कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।

    हालांकि संचालन से पहले ओएलएस सर्वे का नवीनीकरण, सुरक्षा टावर की स्थापना, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति और हवाई क्षेत्र में पेड़ों की कटाई जैसी औपचारिकताएं अभी शेष हैं।

    स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के बीच शहरवासियों की निगाहें अब 20 अगस्त की बैठक पर टिकी हैं। यदि सकारात्मक फैसला लिया गया तो बोकारो से हवाई सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है।

    Also read:पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 17 सितंबर को संभावित, PM दे सकते हैं बिहार को बड़ा तोहफा

    AAI Meeting air connectivity Bokaro Airport Bokaro Development Bokaro Steel Limited flight service Jharkhand Aviation Jharkhand news North Chotanagpur Division Shweta Singh MLA
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक ISS मिशन पर हर भारतीय को गर्व : शशि थरूर
    Next Article NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से PM मोदी ने की मुलाकात

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.