Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निगम ने शहर में चलाया विशेष अभियान, काटे 3.95 लाख रुपये के चालान
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम ने शहर में चलाया विशेष अभियान, काटे 3.95 लाख रुपये के चालान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 25, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निगम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने बुधवार को शहर में बड़े पैमाने पर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान निगम के सभी वरीय अधिकारी फील्ड में उतरे और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियम उल्लंघनों पर कुल 3,95,100 रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत की गई।

    अपर प्रशासक की अगुवाई में चलाया गया अभियान

    नगर निगम प्रशासन ने यह विशेष अभियान अपर प्रशासक संजय कुमार के नेतृत्व में संचालित किया। अभियान का मकसद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना था। निगम ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए DRMT का गठन किया है। हर DRMT टीम के साथ एक वरीय अधिकारी जोड़ा गया है, जो नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

    निरीक्षण रूट और टीमों का विवरण

    अपर प्रशासक संजय कुमार की टीम ने शहीद चौक, अपर बाजार, पुरुलिया रोड, सदर अस्पताल, डेली मार्केट से मेन रोड तक निरीक्षण किया। उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की टीम ने नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट से रातू रोड तक और उप प्रशासक रविंद्र कुमार की टीम ने अरगोड़ा से सहजानंद चौक होते हुए बायपास रोड तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सहायक प्रशासकों ने भी अलग-अलग रूटों पर निरीक्षण किया।

    जांच के प्रमुख बिंदु

    • स्वच्छता और कचरा प्रबंधन
    • सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण
    • सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की उपलब्धता
    • निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट (C&D वेस्ट) का निष्पादन
    • अवैध वेंडिंग और पार्किंग
    • सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग
    • नालियों और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई
    • अवैध होर्डिंग और पोस्टर
    • ट्रेड लाइसेंस से संबंधित नियम

    उल्लंघनों पर लगाए गए चालान

    टीमों ने कुल 3,95,100 रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें शामिल हैं:

    • अतिक्रमण: 1,09,900 रुपए
    • डस्टबिन न होने पर: 50,000 रुपए
    • सिंगल यूज प्लास्टिक: 2,700 रुपए
    • C&D वेस्ट: 17,500 रुपए
    • गंदगी फैलाने पर: 36,900 रुपए
    • खुले में पेशाब: 100 रुपए
    • अवैध विज्ञापन: 1,27,000 रुपए
    • नो पार्किंग: 1,000 रुपए
    • ट्रेड लाइसेंस उल्लंघन: 50,000 रुपए

    अपर प्रशासक ने दिए सख्त निर्देश

    अपर प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने टीमों को मौके पर ही सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और पुनः उल्लंघन पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    नागरिकों से अपील

    नगर निगम ने शहरवासियों, दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थानों पर डालें और निगम के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल कर सकता है।

    DRMT द्वारा निरीक्षण किए जा रहे 10 प्रमुख मार्ग

    1. कचहरी चौक से राजेन्द्र चौक तक (अलबर्ट एक्का चौक, सरजना चौक, सुजाता चौक सहित)
    2. राजेन्द्र चौक से बिरसा चौक तक (हिनू चौक सहित)
    3. कचहरी चौक से पिस्का मोड़ तक (रातू रोड चौक सहित)
    4. रातू रोड चौक से अरगोड़ा चौक तक (सहजानंद चौक सहित)
    5. रातू रोड चौक से कांके हॉस्पिटल रोड तक
    6. कचहरी चौक से डंगरा टोली चौक तक (लालपुर चौक सहित)
    7. कचहरी चौक से बूटी मोड़ तक (रेडियम रोड, करमटोली चौक, मेडिकल चौक सहित)
    8. करमटोली चौक – मोरहाबादी – राजभवन – स्टेट गेस्ट हाउस – रांची विश्वविद्यालय – प्रेस क्लब – जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव चौक होते हुए पुनः करमटोली चौक तक (मछली घर मार्ग सहित)
    9. सरजना चौक से कांटा टोली चौक होते हुए लोवाडीह चौक तक (मिशन चौक और डंगरा टोली चौक सहित)
    10. अलबर्ट एक्का चौक से लालपुर चौक होते हुए कोकर चौक तक (प्लाजा चौक सहित)

    नगर निगम ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : टोटो चालक से मारपीट के आरोप में ASI निलंबित, वायरल वीडियो पर एसपी ने की कार्रवाई

    Body of 17-year-old boy found hanging from a tree in Jamtara investigation begins काटे 3.95 लाख रुपये के चालान रांची नगर निगम ने शहर में चलाया विशेष अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में 17 साल के किशोर की पेड़ पर लटकी मिली ला’श, जांच शुरू
    Next Article निजी स्कूलों की शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर डीसी की समीक्षा बैठक, दिये स्पष्ट दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.