Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 11:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, रामगढ़ में निकाली गई आक्रोश रैली
    झारखंड

    उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, रामगढ़ में निकाली गई आक्रोश रैली

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : INDIA गठबंधन के नेताओं द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति अशोभनीय हरकत करने तथा झारखंड प्रदेश में उत्पन्न संवैधानिक संकट, आकंठ भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था और युवाओं को नौकरी देने के नाम पर ठगी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला द्वारा महा आक्रोश रैली छत्तरमांडु स्थित होटल टी एंड ट्री से समाहरणालय तक जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में निकाली गई. इस दौरान उपस्थित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान! झारखंड में भ्रष्ट, निकम्मी हेमंत सरकार को बर्खास्त करो’ की तख्तियां लेकर अपना गुस्सा प्रकट किया. रैली के समापन के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक त्राहिमाम संदेश, जिसमें हेमंत सरकार के 4 वर्षों के नाकामियों, वादाखिलाफी, ध्वस्त विधि व्यवस्था, महिला उत्पीडन, पुख्ता सबूतों के बाद भी भ्रष्टाचारियों पर सरकार की उदासीनता सहित मुख्यमंत्री द्वारा इडी के छह समन को नजर अंदाज करने से राज्य में उत्पन्न संवैधानिक संकट को लेकर तथा हेमंत सरकार को बर्खास्त करने को लेकर विज्ञप्ति रामगढ़ जिला उपायुक्त को सौंपा गया.

    झारखंड प्रदेश के पूर्व बीस सुत्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि INDI Alliance के नेताओं द्वारा लगातार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करते रहे हैं. जिस तरह से राहुल गांधी के नेतृत्व में टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अशोभनीय तरीके से मिमिक्री की गई वह घोर निंदनीय है. यह अपमान किसान, ओबीसी और देश के हर नागरिक का है. आज इसी के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर के जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली आयोजित की गई है. जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सांसद जगदीप धनखड़ का अपमान देश की जनता नहीं सहेगी. वहीं उन्होंने हेमंत सरकार पर भी जोरदार हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने घमंडिया गठबंधन के आचरण को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक बताया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रंजन फ़ौजी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष मनोज गिरी द्वारा किया गया.

    मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह,वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा, नारायण चंद भौमिक, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, विधानसभा प्रत्याशी रहे रंणजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु, डाक्टर संजय कुमार सिंह, डॉ (प्रो) संजय प्रसाद सिंह, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, आनन्द बेदिया,  अखिलेश प्रसाद, जिला महामंत्री, रंजन फ़ौजी जिला मंत्री राजेन्द्र कुशवाहा, रमेश कुमार वर्मा, दिलीप सिंह, संजीव कुमार बावला,किरण देवी, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान,सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, आइटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनु वरिष्ठ नेता जगेश्वर प्रजापति, योगेश दांगी, रविन्द्र प्रसाद शर्मा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: RAC भी है टिकट तो रेलवे देगा चादर, तकिया और कंबल

    INDIA गठबंधन आज की खबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करंट न्यूज जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार रामगढ़ रामगढ़ जिला लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी प्रेम प्रकाश को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, HC ने खारिज की जमानत याचिका  
    Next Article जरूरतमंद लोगों को मिलेगा अबुआ आवास योजना का लाभ : सत्यापन दल

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.