बीजेपी का ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का समापन, भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रेक्टर रैली

जामताड़ा: बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का समापन रविवार को ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया गया. इसी निमित रविवार को भाजपा किसान मोर्चा जामताड़ा के द्वारा भी भव्य ट्रैक्टर रैली निकाला गया. कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश मंडल के नेतृत्व में दुमका रोड बिजली ऑफिस के पास से सुभाष चौक तक ट्रैक्टर रैली निकाला गया. इस कार्यक्रम मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण उपस्थित हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के हितों के लिए उठाए गए सैकड़ो योजनाओं की जानकारी दी तथा उन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया. श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अबतक डेढ़ लाख करोड़ का भुगतान 48 करोड़ किसानों को किया गया है.

जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि इन 10 वर्षों में हमारे प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को आत्म निर्भर बनाया, कृषि लोन उपलब्ध कराया, जैविक खैती के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सुरेंद्रनाथ, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, जिला परिषद उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी , मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे, सुनील हंसदा, मोहन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुकुमनी हेंब्रम, संतन मिश्रा, राजन राउत, बेबी सरकार ,आभा आर्या, हरी मोहन मिश्रा, रोटू दास, महेंद्र मंडल , दयावती मुर्मू, विष्णु मंडल, पप्पू मंडल, मितेश साह, राजेश यादव, धनंजय मंडल, चंदन राउत, बुंबा मिश्रा, नरेश बर्मन, सम्राट मिश्रा, बिनोद चौबे, राजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनी मिस वर्ल्ड 2024, अंतिम चार में जगह बनाने में असफल रही सिनी शेट्टी