Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बिरसा मुंडा के बहाने ट्राइबल गोलबंदी पर लगी भाजपा!
    झारखंड

    बिरसा मुंडा के बहाने ट्राइबल गोलबंदी पर लगी भाजपा!

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के दिन पीएम के दौरे ने नयी चर्चाओं को जन्म दे दिया है. राजनीतिक हलकों में अब चर्चा यह हो रही है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री उन राज्यों में न जाकर बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु जाना कहीं भाजपा की चाल तो नहीं. प्रधानमंत्री के दौरे के बहाने भाजपा एक तीर से कई निशाने साधने की तैयारी में लगी है. कांग्रेस इसे चुनावी सभा बता रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में आदिवासियों को एकजूट करने में जुटी है. कारण यह है कि आदिवासी बहुल राज्यों में होने वाले चुनाव में आदिवासी समाज के लोगों की भूमिका अहम मानी जा रही है.

    मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान व तेलंगाना के आदिवासियों पर निशाना साध रही भाजपा

    अगर इन राज्यों में आदिवासियों की संख्या पर बात करें तो मध्यप्रदेश में 31 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 34 प्रतिशत, राजस्थान में 17 प्रतिशत व तेलंगाना में 9 प्रतिशत है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लगातार आदिवासियों की योजनाओं पर फोकस किया.

    वर्ष 2018 को दोहराने के मूड में नहीं है भाजपा

    बताया यह भी जा रहा है कि साल 2018 के चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता गंवायी तो इसके लिए भी आदिवासी वोट छिटकना बड़ी वजह है. दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 में से 29 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं जो कुल सदस्य संख्या की एक तिहाई पहुंचती हैं. इन 29 में से बीजेपी महज चार सीटें ही जीत पाई थी. मध्य प्रदेश की 230 में से 47 और राजस्थान की 25 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं. कांग्रेस को 2018 के चुनाव में मध्य प्रदेश की 47 में से 30 और राजस्थान की 25 में से 16 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी की कोशिश अब छिटके आदिवासी मतदाताओं को फिर से अपने साथ लाने की है.

    साल 2024 में झारखंड में लोकसभा और विधानसभा की है तैयारी

    देखा जाये तो झारखंड में अगले साल 2024 में झारखंड में भी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होना है. इसको देखते हुए भी भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. कुछ दिनों पूर्व भाजपा के संकल्प यात्रा के समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची आयें और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया. अब देखना यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे का कितना लाभ पार्टी को मिलता है.

    इसे भी पढ़ें: शहर के मॉड्यूलर टॉयलेट होंगे अपग्रेड, मिलेगी बेहतर सुविधा

     

    #Jharkhand News B J P Birsa munda City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News Tribal Mobilization आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड ट्राइबल गोलबंदी डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिरसा मुंडा भाजपा मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेल महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण
    Next Article ठगी को लेकर सचेत रहें विद्यार्थी, आयोग ने दी सलाह

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025

    झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.