Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली रैली आज, बछवाड़ा में करेंगी जनसभा
    बिहार

    बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली रैली आज, बछवाड़ा में करेंगी जनसभा

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025Updated:November 1, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रियंका गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव में यह उनकी पहली रैली होगी। प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे बछवाड़ा पहुंचेंगी और महागठबंधन के उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीबदास के पक्ष में प्रचार करेंगी।

    बछवाड़ा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से शिव प्रकाश गरीबदास मैदान में हैं, जबकि भाजपा की ओर से सुरेंद्र मेहता और सीपीआई से अवधेश कुमार राय चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी की रैली में बछवाड़ा और आस-पास के इलाकों से भारी भीड़ जुटेगी।

    प्रशासन ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर चार स्तरीय व्यवस्था की है। ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि रैली के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

    गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता ने मात्र 484 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 54,738 वोट मिले थे, जबकि सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को 54,254 और कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास को 39,878 वोट मिले थे।

    इस बार बछवाड़ा सीट पर एनडीए, महागठबंधन, जन सुराज, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रियंका गांधी की यह रैली महागठबंधन के लिए कितना असर डाल पाती है।

    Also  Read : सऊदी अरब में झारखंड के विजय कुमार महतो की मौ’त, जल्द लौट सकती है बॉडी

    अवधेश कुमार राय एनडीए कांग्रेस कांग्रेस प्रचार चुनाव प्रचार जनसभा प्रियंका गांधी बछवाड़ा बिहार बिहार विधानसभा चुनाव बेगूसराय भाजपा महागठबंधन महागठबंधन प्रत्याशी राजनीति रैली शिव प्रकाश गरीबदास सीपीआई सुरक्षा व्यवस्था सुरेंद्र मेहता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब में झारखंड के विजय महतो की मौ’त, पुलिस और अपराधियों के बीच फा’यरिंग में लगी थी गो’ली
    Next Article सस्ता हुआ LPG गैस, प्रति सिलेंडर 5 रुपए घट गए दाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.