Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ठगी को लेकर सचेत रहें विद्यार्थी, आयोग ने दी सलाह
    झारखंड

    ठगी को लेकर सचेत रहें विद्यार्थी, आयोग ने दी सलाह

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2023Updated:November 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रतियोगी परीक्षाओं में नियुक्ति के नाम पर विद्यार्थियों से लगातार ठगी हो रही है. इसको लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भी सूचना मिल रही है. आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है. आयोग ने परीक्षार्थियों को इस तरह की ठगी से बचने की सलाह दी है. इस संबंध में आयोग ने सूचना जारी कर दी है.

    क्या है सूचना में

    सूचना में कहा गया है कि ऐसी अफवाह सुनने को मिली है कि कुछ तत्व प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने वाले विभिन्न आयोगों और संगठनों के परीक्षार्थियों को नियुक्ति के नाम पर अपना शिकार बना रहे हैं. विद्यार्थियों से उनके एडमिट कार्ड सहित मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और धोखाधड़ी से पैसे भी ठग ले रहे हैं, ऐसे में आयोग के परीक्षार्थी और उनके अभिभावक सचेत रहें.

    आवेदन से लेकर रिजल्ट तक की प्रक्रिया एजेंसियों के माध्यम से

    जेएसएससी की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने से लेकर रिजल्ट तैयार करने तक की सारी प्रक्रिया अनुभव आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से करायी जाती है. किस परीक्षा केंद्र पर किस विषय की परीक्षा होगी? किस परीक्षार्थी का कौन सा सेंटर होग? परीक्षा प्रश्नों कौन सा सेंटर होगा ? परीक्षा प्रश्नों के चयन का एक्सपर्ट कौन होगा? प्रश्न कौन सा होगा और उनका उत्तर क्या होगा सहित अन्य बिंदुओं तथा परीक्षा की समाप्ति तक कोई भी जानकारी आयोग के पदाधिकारी और कर्मों को नहीं होती.

    …तो आयोग को दें जानकारी

    अगर कोई आयोग या आउटसोर्सिंग एजेंसी के नाम पर मदद करने के नाम पर सर्टिफिकेट या पैसे की मांग करे तो आयोग को जानकारी दें. आयोग के ई-मेल पर विस्तृत जानकारी के साथ शिकायत भेजें, ताकि धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ जरूरी कदम उठाये जा सकें.

    इसे भी पढ़ें: बिरसा मुंडा के बहाने ट्राइबल गोलबंदी पर लगी भाजपा!

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live JSSC Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जेएसएससी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा के बहाने ट्राइबल गोलबंदी पर लगी भाजपा!
    Next Article धान की पैदावार को लेकर किसानों के बीच सेमिनार

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.