Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 8:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
    गुमला

    गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025Updated:November 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्लड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना के बाद झारखंड के सभी ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। खून की जांच और उसकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने रैपिड किट से खून की जांच पर रोक लगाते हुए कहा है कि जिन जिलों में एलाइजा (ELISA) मशीन नहीं है, वहां ब्लड बैंक अस्थायी रूप से बंद किए जाएं और जल्द मशीन की खरीदारी की जाए।

    इस आदेश के बाद गुमला जिले के ब्लड बैंक में रखे 206 यूनिट खून को जांच के लिए रांची भेजा गया है। वहीं जामताड़ा से 39 यूनिट खून धनबाद भेजा गया। इन जिलों में ब्लड बैंक बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है।

    गुमला की निर्मला देवी, जिन्होंने हाल ही में बेटे को जन्म दिया, को खून की जरूरत थी, लेकिन ब्लड बैंक बंद होने से उन्हें खून नहीं मिल सका। उनके पिता बंधु साहू ने बताया कि “अगर खून नहीं मिला तो बेटी की जान खतरे में पड़ सकती है।”

    राज्य में कुल 82 ब्लड बैंक हैं, जिनमें से 45 बिना लाइसेंस के चल रहे हैं। कई जिलों में जांच की सुविधा सीमित होने के कारण मरीजों को खून के लिए निजी ब्लड बैंकों का रुख करना पड़ रहा है, जहां पैसों की वसूली की जा रही है।

    गुमला, लोहरदगा, जामताड़ा और अन्य जिलों में जहां केवल एक ही ब्लड बैंक है, वहां की स्थिति सबसे अधिक गंभीर है। थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को भी बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग का निर्देश

    • रैपिड किट से जांच बंद
    •  जिन जिलों में एलाइजा मशीन नहीं है, वहां ब्लड बैंक बंद करें
    • आसपास के जिलों में खून की जांच कराएं

    फिलहाल गुमला सहित कई जिलों में ब्लड बैंक बंद होने से मरीजों के इलाज में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है।

    Also Read : सऊदी अरब में झारखंड के विजय कुमार महतो की मौ’त, जल्द लौट सकती है बॉडी

    एचआईवी एलाइजा मशीन खून की जांच गुमला जामताड़ा झारखंड झारखंड स्वास्थ्य विभाग थैलेसीमिया धनबाद ब्लड डोनर ब्लड बैंक मरीजों की परेशानी रांची रैपिड किट सदर अस्पताल सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य संकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में बंद घर से चार जिंदा बम बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
    Next Article सऊदी अरब में झारखंड के विजय महतो की मौ’त, पुलिस और अपराधियों के बीच फा’यरिंग में लगी थी गो’ली

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    झारखंड

     माओवादी कमांडरों को अंतिम चेतावनी: सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा ऑपरेशन

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.