Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी, 164  सीटों पर बढ़त, सीएम शिवराज ने किया लाड़ली बहनों का धन्यवाद
    ट्रेंडिंग

    मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी, 164  सीटों पर बढ़त, सीएम शिवराज ने किया लाड़ली बहनों का धन्यवाद

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2023Updated:December 3, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर  230 सीटों में मतगणना जारी है. अब तक सामने आए रुझानों मे भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर बढ़त बना ली है. वहीं कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस राज्य में पिछड़ती नजर आ रही है. रुझानों के हिसाब से भाजपा 164  सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस 65  सीटों पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जीत के लिए लाडली बहनों का आभार व्यक्त किया.

    दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जीत दर्ज की है. वहीं ग्वालियर से मोहन सिंह राठौर ने लाखन सिंह यादव को 22,695 मतों से शिकस्त दी. भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन ने निवाड़ी विधानसभा से जीत दर्ज की. छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगे चल रहें हैं. वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र दतिया विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी भारती राजेन्द्र से पीछे चल रहें हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मत्सल शर्मा से आगे चल रहें हैं.

    वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बढ़त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि जनता-जनार्दन को नमन.

    जनता-जनार्दन को नमन!

    मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा @BJP4India में है।

    भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों…

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 3, 2023

    उन्होंने कहा-  “मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा  भाजपा में है.  भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं.  मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे.  इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार. आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है.  हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमें ना रुकना है, ना थकना है. हमें भारत को विजयी बनाना है. आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है.”

    आज की खबर कमलनाथ करंट न्यूज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नरोत्तम मिश्र न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्य समाचार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेटेस्ट न्यूज विधानसभा चुनाव स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्व दिव्यांग दिवस : समाज कल्याण विभाग की ओर से बांटे गए उपकरण
    Next Article इलाजरत चेन स्नैचर रिम्स से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.