Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भाजपा नेता आरके सिंह पार्टी से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
    देश

    भाजपा नेता आरके सिंह पार्टी से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read39
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरके सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। आरके सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए।

    आरके सिंह आरा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार विधान परिषद में एमएलसी हैं। नौकरशाह से नेता बने सिंह ने हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

    पार्टी का नोटिस

    भाजपा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उनकी गतिविधियां पार्टी अनुशासन के खिलाफ हैं और इससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है। पार्टी ने उनसे एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

    क्यों हुई कार्रवाई?

    आरके सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने ही एनडीए गठबंधन के कुछ उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अपराधी और भ्रष्ट पृष्ठभूमि वाले लोगों को वोट देने वालों को “चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।”

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चुनने से बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ेगा और विकास पीछे रह जाएगा।

    सम्राट चौधरी पर भी आरोप

    अपने वीडियो में आरके सिंह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और एनडीए प्रत्याशी सम्राट चौधरी पर हत्या और दस्तावेज़ों की फर्जीबारी के आरोपों का भी जिक्र किया। साथ ही प्रशांत किशोर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं से जवाब या इस्तीफे की मांग की थी।

    पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप भाजपा नेता आरके सिंह पार्टी से निलंबित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआद्रा डिवीजन में विकास कार्यों का असर, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट
    Next Article सोहराय कला से सजे परिधानों में छात्राओं का कैटवॉक, लोगों ने की जमकर तारीफ

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.