Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महिला आरक्षण के नाम पर देश को बरगला रही है भाजपा: रितु चौधरी
    झारखंड

    महिला आरक्षण के नाम पर देश को बरगला रही है भाजपा: रितु चौधरी

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi:  कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश की महिलाओं को बरगलाने और महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक छल करने का गंभीर आरोप लगाया है। रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान रितु चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में असल में परिसीमन बिल लाना चाहती थी, जिसे विपक्ष ने समय रहते विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में विपक्ष ने भाजपा का साथ देकर महिला आरक्षण विधेयक पास कराया था, लेकिन सरकार की नीयत में खोट होने के कारण इसे 2024 के चुनाव से पहले अधिसूचित नहीं किया गया। यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती, तो इसे चुनाव से पूर्व ही लागू कर दिया जाता, लेकिन इसके साथ जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़कर इसे लटकाए रखा गया।

    रितु चौधरी ने ओबीसी महिलाओं के हक की वकालत करते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग की महिलाओं को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा उन्हें अधिकारों से वंचित रखने का कुत्सित प्रयास कर रही है। परिसीमन बिल के खतरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश में मनमाने तरीके से परिसीमन लागू करना चाहती है, जैसा कि जम्मू-कश्मीर में किया गया था जहाँ जम्मू को अधिक और कश्मीर को कम सीटें दी गई थीं। कांग्रेस का आरोप है कि संसद में पेश किया गया वह परिसीमन बिल देश की एकता के लिए हानिकारक था, जिसका उद्देश्य उत्तर-पूर्व, गोवा और दक्षिण भारत के राज्यों को राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलना और भाजपा-प्रभावित राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाना था।

    कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण के लिए संघर्ष कर रही है। वर्ष 2017 में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण बिल लाने की मांग की थी, और 2018 में राहुल गांधी ने 32 लाख हस्ताक्षरों के साथ प्रधानमंत्री से इसे संसद में पेश करने का आग्रह किया था। कांग्रेस की मांग है कि सरकार अब बहानेबाजी बंद करे और देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर महिला आरक्षण कानून को तुरंत प्रभाव से लागू करे, ताकि 2029 के आगामी लोकसभा चुनाव में संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 181 की संख्या तक पहुँच सके। संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति और कमल ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

    Also Read : PNB में हो रही है बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

    #Jharkhand News #National News #Online news Bjp Congress Current News Latest news mahila arakshan ritu chaudhary आज की खबर जोहार लाइव झारखंड न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग पर सवाल, युवक की आत्महत्या की चेतावनी के बाद सीएम ने लिया संज्ञान
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जंगलों से 500 मीटर के दायरे में खनन पर रोक, 250 मीटर नियम रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.