Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में भाजपा जिला महामंत्री के पिता और जदयू नेता की ह’त्या, बदमाशों ने घर के दरवाजे पर गोलियां चलाईं
    बिहार

    बिहार में भाजपा जिला महामंत्री के पिता और जदयू नेता की ह’त्या, बदमाशों ने घर के दरवाजे पर गोलियां चलाईं

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेजरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मधेपुरा/बिहारशरीफ: बिहार में दो अलग-अलग स्थानों पर भाजपा और जदयू नेताओं के परिजनों की हत्या से राज्य में सनसनी फैल गई है. मधेपुरा जिले में भाजपा के जिला महामंत्री के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि बिहारशरीफ में जदयू नेता और मुखिया की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इन घटनाओं के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों मामलों में जांच तेज कर दी गई है.

    मधेपुरा में भाजपा नेता के पिता की हत्या

    मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला गांव में अपराधियों ने भाजपा नेता के पिता राम नारायण साह उर्फ डोमी साह को गोली मार दी. घटना उस समय हुई जब राम नारायण साह अपने घर के बाहर टहल रहे थे. घात लगाए हुए बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. घायल हालत में राम नारायण साह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक साह के पिता की हत्या ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है. पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी.

    बिहारशरीफ में जदयू नेता की हत्या

    वहीं, बिहारशरीफ के बेन प्रखंड की आट पंचायत के मुखिया और जदयू नेता कारू तांती (65 वर्ष) की भी गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मुखिया कारू तांती अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. बदमाशों ने तांती के पीठ में गोली मारी और फिर फरार हो गए. घटना के बाद मृतक को इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और इस हत्याकांड के पीछे की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है. उल्लेखनीय है कि मुखिया कारू तांती बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार के करीबी रिश्तेदार थे, और यह घटना उनके गृह प्रखंड में ही हुई है.

    दोनों हत्याओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस मामले में अब तक किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

    अपराध अस्पताल इलाके में तनाव गोली जदयू जदयू नेता कारू तांती जिला महामंत्री पंचायत पुलिस पुलिस जांच बिहारशरीफ भाजपा भाजपा नेता मधेपुरा मधेपुरा जिले महामंत्री मुखिया राजनीति सनसनी फैल हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने हरमू पंच मंदिर के पास मांस-मछली दुकानों को हटाने का निर्देश दिया
    Next Article गिरिडीह में चुनावी साजिश के तहत जेएलकेएम के दो कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Latest Posts

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.