Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम के नाम खुला पत्र, सब्जी बेच रही बिरसा की पड़पोती जौनी कुमारी मुंडा
    झारखंड

    सीएम के नाम खुला पत्र, सब्जी बेच रही बिरसा की पड़पोती जौनी कुमारी मुंडा

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा की वंशज सब्ज़ी बेचकर अपना गुजारा कर रही है। उसे बताने में शर्म आती है, की वह किसकी पड़पौती है। यह कहना है भगवान बिरसा मुंडा की वंशज पड़पौती जौनी कुमारी मुंडा का। जौनी मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह की है की सरकार उनके परिवार के प्रति ध्यान दें। वह वर्तमान में बिरसा कॉलेज खूंटी में बीए पार्ट-3 की छात्रा है। जब शिक्षक बिरसा के आंदोलन के बारे में पढ़ाते हैं, तो गर्व होता है।

    लेकिन, मैं किसी को नहीं बताती कि मैं भगवान बिरसा की पड़पोती हूं। क्योंकि लोग हमारी स्थिति देखकर निराश हो जाएंगे। सुनती हूं कि आदिवासी छात्राओं को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है। मैंने कई बार आवेदन दिए, लेकिन कभी नहीं मिली। मेरे पिता सुखराम मुंडा 82 की उम्र में भी खेतों पर मेहनत करते हैं।

    1000 रुपए वृद्धावस्था पेंशन मिलती है, उसी से मेरी पढ़ाई का खर्च चलता है। भगवान बिरसा ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ की बात करते थे। आज झारखंड में अबुआ राज है, लेकिन हमारी स्थिति थोड़ी भी नहीं सुधरी। मैं सरकार से कुछ नहीं मांगती।

    अलग से कुछ नहीं चाहिए, लेकिन जो नियम जनजातियों के लिए बने हैं, जो योजनाएं गरीबों के लिए हैं, उनका लाभ तो मिले। मैं अपने लिए, अपने बाबा, अपनी मां के लिए सम्मान चाहती हूं।
    बस इतना ही।

    सब्जी बेच रही बिरसा की पड़पोती कहती हैं – शर्म आती है बताने में कि मैं कौन हूं!!

    खूंटी बाजारटांड़ के पास आम, जामुन, रूगड़ा, कटहल, साग आदि बेच रहीं महिलाओं-युवतियों में एक जौनी कुमारी भी हैं, जो कच्चे कटहल का कोवा बेच रही हैं। जौनी भगवान बिरसा मुंडा की पड़पौत्री हैं।

    सड़क के उस पार ही उसका कॉलेज है, जहां से वह स्नातक पार्ट-3 की पढ़ाई कर रही हैं। उसका ऑनर्स मुंडारी भाषा है, जिसमें पढ़कर वह गांव और अन्य बच्चों को शिक्षित करना चाहती है। पिछली परीक्षा सेमेस्टर-3 में उसने 73.2 प्रतिशत नंबर लाए थे। कॉलेज में 3 बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भरे, लेकिन कभी उसे छात्रवृत्ति नहीं मिली।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले धरती आबा ने देश के लिए दी अपनी जान : हेमंत सोरेन
    Next Article दुमका: रिमांड होम में छापेमारी, मोबाइल, चाकू, खैनी समेत आपत्तिजनक सामान बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.