Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
    क्राइम

    हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: कथारा-फुसरो हिरक रोड पर स्थित बेरमो थाना अंतर्गत रामनगर हनुमान मंदिर के समीप सोमवार शाम दुर्घटना हुई. जहां एक हाईवा ट्रक के धक्के से बाइक सवार रामेश्वर तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे तुरंत केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी लेकर गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर बोकारो रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार छाई लदा हाइवा ट्रक ने टीवीएस बाइक को धक्का मार दिया. बाइक सवार नावाडीह थाना के बरवाडीह -पलामू निवासी सह ड्राइवर 45 वर्षीय रामेश्वर तुरी हादसे में घायल हो गए. यह दुर्घटना ओवरलोड छाई लदे एक हाईवा ट्रक के कारण हुई. इस घटना के बाद, बेरमो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से यातायात को बहाल किया. पुलिस ने हाईवा ट्रक और बाइक दोनों को जब्त कर लिया. घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई वार्ता के बाद क्षेत्र में चार स्थानों पर ब्रेकर लगाने पर सहमति बनी. भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बेरमो में लचर यातायात व्यवस्था और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन की निष्क्रियता के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. मजदूर नेता विकास कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और राहुल कुमार, अजित कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह, विनोद शर्मा, नितेश सिंह,बलि कुमार,सोनू कुमार और अन्य स्थानीय नेताओं ने ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग और राज्य के बाहर वाले ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की. लापरवाही से ट्रक चलाते हैं जिस कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है. इस मौके पर फुसरो नप के पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार सिंह सहित अरूण कुमार सिंह ,मनोज सिंह, तरुण सिंह, गोलू सिंह, त्रिशाल सिंह, मिट्ठू सिंह, विशाल सिंह, नितेश सिंह, कल्लू खान, जयंत सिंह, दिलीप सिंह, बलि कुमार, गुडडु दूबे सहित अन्य कई स्थानीय नेता और सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

    घायल टक्कर बाइक हाईवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी ने कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान पर जताई असहमति
    Next Article जमीन की मुआवजा राशि बनी हत्या का कारण, रामगढ़ पुलिस ने 5 अपराधी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.