Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : पीएमसीएच में डेंगू मरीजों से मिलने गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर युवक ने फेंकी स्याही
    बिहार

    बिहार : पीएमसीएच में डेंगू मरीजों से मिलने गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर युवक ने फेंकी स्याही

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना : बिहार की राजधानी पटना में स्थित पीएमसीएच में डेंगू मरीजों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। केंद्रीय मंत्री जब मरीजों से मिलकर अस्पताल से बाहर निकल रहे थे, तभी गेट के पास एक युवक ने मंत्री के चेहरे पर काली स्याही फेंक कर भाग निकला।
    दरअसल, केंद्रीय मंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी एक युवक मंत्री के करीब आया और काली स्याही को उनके चेहरे और उनकी गाड़ी पर फेंककर भाग गया। मंत्री और सुरक्षाकर्मी जब तक उसे पकड़ने के लिए कोई कदम उठाते वह तेज रफ्तार से भाग खड़ा हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ना चाहा, लेकिन युवक तब तक उनकी पहुंच से दूर जा चुका था।

    अश्विनी चौबे ने घटना को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ये उन लोगों का काम है जो गंदी राजनीति करते हैं। पता नहीं, उन्हें इससे क्या मिलेगा? मंत्री का इशारा जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की तरफ था।

    केंद्रीय मंत्री पर काली स्याही फेंकने वाले युवक ने एक निजी चैनल को अपना नाम निशांत झा बताया है और कहा है कि वह जनअधिकार पार्टी (जाप) का युवा प्रदेश सचिव है। उसने कहा कि वह जलजमाव से लोगों की परेशानी देखकर परेशान था, इसलिए गुस्से में आकर मंत्री पर स्याही पर फेंकी। उसने कहा है कि यह उसने स्वंय किया है, उसे किसी ने यह करने के लिए नहीं उकसाया था।

    बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने सरकार और मंत्रियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआरडीओ कांफ्रेस में सेनाध्यक्ष बिपिन रावत बोले, अगली लड़ाई स्वदेशी तकनीक से लड़ेंगे और जीतेंगे
    Next Article रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना का नगर विकास सचिव ने लिया जायजा, 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री करेंगे सांकेतिक आवंटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.